*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सक्ती नगर पालिका के पार्षदों ने सीएमओ को सौपा पत्र, कहा जनहित में जल आवर्धन योजना का कार्य अत्यंत जरूरी, आने वाली गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या निवारण के लिए फायदेमंद होगी यह योजना,पार्षदों ने कहा-कार्य मे बाधा डालने वालो पर हो कार्यवाही, सीएमओ प्रहलाद पांडे ने कहा- वही तो जनहित में चल रही योजना में सभी का सहयोग जरूरी

सक्ती नगर पालिका के पार्षदों ने सीएमओ को सौपा पत्र, कहा जनहित में जल आवर्धन योजना का कार्य अत्यंत जरूरी, आने वाली गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या निवारण के लिए फायदेमंद होगी यह योजना,पार्षदों ने कहा-कार्य मे बाधा डालने वालो पर हो कार्यवाही, सीएमओ प्रहलाद पांडे ने कहा- वही तो जनहित में चल रही योजना में सभी का सहयोग जरूरी kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

सक्ती नगर पालिका के पार्षदों ने सीएमओ को सौपा पत्र, कहा जनहित में जल आवर्धन योजना का कार्य अत्यंत जरूरी, आने वाली गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या निवारण के लिए फायदेमंद होगी यह योजना,पार्षदों ने कहा-कार्य मे बाधा डालने वालो पर हो कार्यवाही

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नगर पालिका परिषद शक्ति के पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय को एक पत्र प्रेषित किया है, पत्र में पार्षदों ने बताया है की शक्ति शहर में जल आवर्धन योजना पाइपलाइन विस्तार का कार्य चल रहा है, तथा शहर में चूंकि गर्मी के समय पेयजल की भारी समस्या रहती है, तथा वार्ड के नागरिक पानी के लिए परेशान होते हैं,तथा प्रशासन टेंकरो से पानी पूर्ति करती है,जिसे देखते हुए वर्तमान में चल रही जल भवर्धन योजना के कार्य को तीव्र गति से संचालित किया जाए एवं इस जल आवर्धन योजना के पाइपलाइन विस्तार का कार्य पूर्ण हो जाने से जहां आने वाले 2 महीने के बाद प्रारंभ होने वाली गर्मी में लोगों को बिना बाधा पानी मिल सकेगा तो वही यह जल आवर्धन योजना लोगों के लिए फायदेमंद भी होगी एवं पार्षदों ने अपने पत्र में बताया है कि इस जल योजना के शासकीय कार्य में यदि कोई अनावश्यक बाधा डालने का प्रयास करता है तो उस पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग के दिशा निर्देश पर जल आवर्धन योजना का कार्य चल रहा है, तथा इस योजना को बेहतर ढंग से पूर्ण करवाने के लिए सभी शहारवासी एवं जनप्रतिनिधि अपना सहयोग प्रदान कर रहे है,तथा प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button