अनिल गोयल ने करी स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में जीत हासिल, उनकी जीत पर अधिवक्ता साथियों ने दी बधाई, 25 सदस्यों में नवम क्रम पर रहे अनिल गोयल, अनिल ने किया सभी अधिवक्ता साथियों का धन्यवाद, छत्तीसगढ़ के सीनियर एडवोकेट में जाने जाते हैं अनिल



अनिल गोयल ने करी स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में जीत हासिल, उनकी जीत पर अधिवक्ता साथियों ने दी बधाई, 25 सदस्यों में नवम कम पर रहे अनिल गोयल, अनिल ने किया सभी अधिवक्ता साथियों का धन्यवाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल राज्य विधिक परिषद की संपन्न हुई मतगणना परिणामो के बाद जारी अंतिम सूची में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सूरजपुर जिले के सीनियर एडवोकेट एवं समाज सेवी अनिल गोयल ने जीत हासिल की है, अनिल गोयल की इस जीत पर जहां अग्रवाल समाज, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है,तो वहीं अधिवक्ता साथियों ने भी उनकी इस जीत पर उन्हें बधाई दी है, अनिल गोयल ने 30 अक्टूबर को संपन्न हुये चुनाव में अनिल गोयल को 500 मत मिले थे, जिसमें उनकी वोट वैल्यू 49 हजार 831 रही तथा उन्होंने राज्य विधिक परिषद के कुल निर्वाचित होने वाले 25 सदस्यों में नवम स्थान हासिल कर एक बड़ी जीत दर्ज की है, अनिल गोयल की जीत से जहां अधिवक्ता साथी भी उत्साहित है, तो उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर चुनाव के मतदान से पूर्व सभी अधिवक्ता साथियों से आग्रह किया था एवं शक्ति जिले में भी उन्होंने यहां आकर अधिवक्ता संघ के एक-एक सदस्यों से मुलाकात की थी
ज्ञात हो कि अनिल गोयल अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की सूरजपुर इकाई के भी अध्यक्ष हैं, एवं वे अधिवक्ता के रूप में दशकों से सेवाएं दे रहे हैं, तथा सूरजपुर जिले में जिलाअधिवक्ता संघ के भी अनेकों बार प्रमुख पदों में रहकर सजगता से अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर चुके हैं, तथा अपनी कार्य कुशलता एवं सक्रियता के चलते वे अनेकों बार राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक स्तर के विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी हो चुके हैं, एवं अनिल गोयल ने कहा है कि उनकी यह जीत प्रदेश के सभी अधिवक्ता साथियों के सहयोग की एवं विश्वास की जीत है एवं वे सभी के सहयोग से अपनी जिम्मेदारियो का तत्परता एवं सजगता के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश के अधिवक्ता साथियों के कल्याण एवं उनके हित के लिए बार काउंसिल द्वारा योजनाएं बने एवं इसका प्रत्यक्ष लाभ उन्हें मिले इस दिशा में वे कार्य करेंगे
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ता साथियों के लिए नई नीतियां तैयार करना उनके कल्याण के लिए योजनाएं बनाना तथा आवश्यक फीडिंग की व्यवस्था करना होता है



