सांसद खेल महोत्सव में CBSE सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर, चन्द्रपुर के छात्र-छात्राओं ने फिर दिखाया अपना हुनर और जीत ली बाजी

सांसद खेल महोत्सव में CBSE सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर, चन्द्रपुर के छात्र-छात्राओं ने फिर दिखाया अपना हुनर और जीत ली बाजी kshititech
सर्वोदय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी सांसद खेल महोत्सव में
सांसद खेल महोत्सव में CBSE सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर, चन्द्रपुर के छात्र-छात्राओं ने फिर दिखाया अपना हुनर और जीत ली बाजी kshititech
सर्वोदय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी सांसद खेल महोत्सव में

सांसद खेल महोत्सव में सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर, चन्द्रपुर के छात्र-छात्राओं ने फिर दिखाया अपना हुनर और जीत ली बाजी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है यह उक्ति स्वमेव सिद्ध है जिसे वहां के विद्यार्थियों में देखा जाता है बात चाहे खेल-कुद की हो परीक्षा परिणाम की हो अन्य कोई भी क्षेत्र सभी में विद्यार्थीगण अव्वल रहते हैं । एक बार फिर खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव में 15 से 21 वर्षीय छात्र-छात्राओं ने पंचायत स्तरीय गोपालपुर जोन का आयोजित प्रतियोगिता में विजयी होकर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए और अपने प्रतिभा के बदौलत रस्सा-कस्सी (टग आॅफ वार) में बालक एवं बालिका दोनों ही वर्ग ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कबड्डी में बालिका वर्ग दूसरे स्थान पर रहे अब विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं दोनों ही टीम द्वारा डभरा विकासखंड की ओर से जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे जो कि पूरे डभरा विकासखंड के लिए गौरवपूर्ण बात है इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल संचालक मनोज अग्रवाल किशोर अग्रवाल एवं वंशिता अग्रवाल ने विजया विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी बधाईयां दी। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य डॉ रामकृष्ण पंडा जी ने इसे विद्यार्थीयो के परिश्रम एवं खेल शिक्षकों का मार्गदर्शन बताया जिससे सभी के लिए यह गौरवपूर्ण पल आया है उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हमारे युवाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र की खेल-संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading