खरसिया के गायत्री परिवार ट्रस्ट के नए अध्यक्ष चुने गए विकास अग्रवाल, पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी सक्रियता से जानी जाती है खरसिया की गायत्री परिवार ट्रस्ट


खरसिया के गायत्री परिवार ट्रस्ट के नए अध्यक्ष चुने गए विकास अग्रवाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- गायत्री परिवार ट्रस्ट खरसिया की आयोजित बैठक के दौरान नए सत्र के लिए विकास अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है, तथा विकास अग्रवाल के अध्यक्ष चुने जाने पर गायत्री परिवार ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तो वही विकास अग्रवाल ने भी इस मनोयन पर कहा है कि ट्रस्ट परिवार में जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट खरसिया पूरे प्रदेश अपितु पूरे देश में अपने कार्यों से अपनी एक मजबूत पहचान बनाएं इस दिशा में हम सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे
उल्लेखित हो कि गायत्री परिवार ट्रस्ट रायगढ़ जिले के खरसिया शहर की एक प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था है, जो लगातार विगत कई दशकों से धर्म के कामों में अग्रणी होकर कार्य कर रही है,तो वही खरसिया शहर के डभरा रोड में माता गायत्री के भव्य मंदिर की स्थापना इस ट्रस्ट के द्वारा की गई है, तथा पूरे वर्ष पर विभिन्न सेवा, रचनात्मक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का लगातार आयोजन किया जाता है, तथा इस ट्रस्ट ने पूरे खरसिया शहर के धर्म प्रेमियों के बीच अपनी सक्रियता से एक अलग पहचान स्थापित की है



