शक्ति का वैज्ञानिक- लिटिल फ्लॉवर शक्ति का साइंस मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित,मॉडल ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया,बिलासपुर सेजेस सेमरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, लिटिल फ्लावर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी किया है श्रेष्ठ प्रदर्शन

शक्ति का वैज्ञानिक- लिटिल फ्लॉवर शक्ति का साइंस मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित,मॉडल ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया,बिलासपुर सेजेस सेमरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, लिटिल फ्लावर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी किया है श्रेष्ठ प्रदर्शन kshititech
लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति का विद्यार्थी
शक्ति का वैज्ञानिक- लिटिल फ्लॉवर शक्ति का साइंस मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित,मॉडल ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया,बिलासपुर सेजेस सेमरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, लिटिल फ्लावर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी किया है श्रेष्ठ प्रदर्शन kshititech
लिटिल फ्लावर के विद्यार्थी ने किया सम्मान हासिल

लिटिल फ्लॉवर शक्ति का साइंस मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित,मॉडल ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया,बिलासपुर सेजेस सेमरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति लिटिल फ्लॉवर स्कूल शक्ति के छात्र शोएब अली ने राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जशपुर में 12 से 15 नवंबर 2025 किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने अपने अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए । लिटिल फ्लावर के शोएब ने सतत कृषि पर आधारित अपने मॉडल का प्रदर्शन कर अपनी नवीन सोच से चयन कर्ताओं का ध्यान आकृष्ट किया। उसके इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।लिटिल फ्लावर के छात्र ने विकास खंड स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी जो 14 अक्टूबर 2025 को स्वामी आत्मानंद विद्यालय शक्ति में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद जिला स्तरीय विज्ञान मेला में जो लिटिल फ्लॉवर स्कूल शक्ति में 17 अक्टूबर 2025 को आयोजित था, में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद जोन स्तरीय विज्ञान बाल मेला जो 29 एवं 30 अक्टूबर को शासकीय शिक्षा महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित था ,में हिस्सा लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। फिर जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शक्ति शहर में संचालित लिटिल फ्लावर स्कूल अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सदैव ही अग्रसर रहा है। पूर्व में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल स्पोर्ट बल्कि हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। इसी क्रम में पुनः एक बार फिर लिटिल फ्लावर ने बता दिया कि वह क्यों श्रेष्ठ है ।इस उपलब्धि से लिटिल फ्लॉवर स्कूल ने शक्ति जिले का मान बढ़ाया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाग द्विवेदी ने विद्यालय के संचालकों एवं विद्यालय परिवार को बधाइयां प्रेषित की। विद्यालय के संचालक श्री टी पी उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख ने छात्र शोएब एवं मार्गदर्शक शिक्षक सुमित साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading