महंगी शराब शक्ति में भी- शक्ति शहर में भी अब मिलेगी विदेशी शराब, शहर के बाराद्वार रोड में आबकारी विभाग ने खोली विदेशी प्रीमियम मदिरा की दुकान, 12 नवंबर को हुआ शुभारंभ, हाई रेंज की प्रीमियम शराब रहेगी उपलब्ध, अभिलाषा रेस्टोरेंट के बगल में मिलेगी शराब

12 नवंबर को शक्ति में हुआ विदेशी मदिरा प्रीमियम दुकान का शुभारंभ
12 नवंबर को शक्ति में हुआ विदेशी मदिरा प्रीमियम दुकान का शुभारंभ
12 नवंबर को शक्ति में हुआ विदेशी मदिरा प्रीमियम दुकान का शुभारंभ

शक्ति शहर में भी अब मिलेगी विदेशी शराब, शहर के बाराद्वार रोड में आबकारी विभाग ने खोली विदेशी प्रीमियम मदिरा की दुकान, 12 नवंबर को हुआ शुभारंभ, हाई रेंज की प्रीमियम शराब रहेगी उपलब्ध

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति शहर में छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग द्वारा अभी तक देसी शराब तो उपलब्ध करवाई जाती थी, किंतु विदेशी मदिरा की दुकान शक्ति शहर में विगत कई वर्षों से बंद हो गई थी, तथा दशकों पूर्व शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में ही विदेशी मदिरा की दुकान भी आबकारी विभाग द्वारा संचालित की जाती थी किंतु तकनीकी कारणों से यह दुकान बंद हो गई थी, किंतु अब फिर से पुनः 12 नवंबर को आबकारी विभाग ने शहर के बाराद्वार रोड में विदेशी प्रीमियम मदिरा दुकान का शुभारंभ कर दिया है, तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद सक्ति के अंतर्गत बाराद्वार रोड में होटल अभिलाषा रेस्टोरेंट के पास विदेशी प्रीमियम मदिरा दुकान का आज दिनांक 12 11.2025 को संचालन शुरू किया गया है, जिसमें ग्राहकों को हाई रेंज की उच्च क्वालिटी की मदिरा उपलब्ध रहेगी । ग्राहकों की कई बार शिकायत रहती थी कि महंगे ब्रांड आसानी से मदिरा दुकानों में उपलब्ध नहीं रहते हैं, इस शिकायत को दूर करने के लिएसीएसएमसीएल द्वारा प्रीमियम मदिरा दुकान का संचालन किया जा रहा है। शक्ति शहर में 12 नवंबर को विदेशी मदिरा प्रीमियम दुकान के शुभारंभ अवसर पर आबकारी विभाग के जिला अधिकारी नितिन शुक्ला, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, समाजसेवी पिंटू ठाकुर सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे

विदेशी मदिरा प्रीमियम दुकान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित आबकारी विभाग के अधिकारी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading