*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मिले शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर करी लंबी चर्चा, स्वास्थ्य मंत्री जी से मिला आश्वासन, जल्द ही मांगों पर होगी उचित कार्रवाई

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मिले शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर करी लंबी चर्चा, स्वास्थ्य मंत्री जी से मिला आश्वासन, जल्द ही मांगों पर होगी उचित कार्रवाई kshititech
शक्ति जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देते हुए पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मिले शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर करी लंबी चर्चा, स्वास्थ्य मंत्री जी से मिला आश्वासन, जल्द ही मांगों पर होगी उचित कार्रवाई kshititech
शक्ति के पूर्व विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री जी की मुलाकात

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मिले शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर करी लंबी चर्चा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर खिलावन साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से राजधानी रायपुर में मुलाकात कर उन्हें जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लंबी चर्चा की, तथा उन्हें एक मांग पत्र भी दिया है, डॉक्टर खिलावन साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान जिला मुख्यालय शक्ति के 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल सक्ती को जिला चिकित्सालय के रूप में स्थाई रुप से उन्नयन करने आग्रह किया है तो वहीं डॉक्टर खिलावन साहू ने स्वास्थ्य मंत्री जी को बताया कि जिला सक्ती में 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल के साथ सामु स्वा केन्द्र सक्ती का संचालन एक ही भवन में किया जा रहा है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य चालू है. जिसके समस्त संसाधन एवं मानव संसाधन के साथ जिला चिकित्सालय के रूप में संचालित किया जाना प्रस्तावित है। जन सामान्य को विशिष्ट सुविधाएं प्रदान करने एवं उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल को वैकल्पिक रूप से जिला चिकित्सालय के रूप में संचालन किया जा सकता है,उपलब्ध सुविधाओं का विवरण निम्नानुसार है,पैथोलॉजी लैब की सुविधा उपलब्ध,ऑपरेशन थियेटर सामान्य सर्जरी की सुविधा उपलब्ध,आई.पी.डी. की सुविधा उपलब्ध,लेबर रूम की सुविधा उपलब्ध,डायलिसिस हेतु तीन यूनिट स्वीकृत,एन.आर.सी. 10 बेड की सुविधा उपलब्ध,एक्स रे का डिजिटल एक्स रे की सुविधा की उपलब्ध,आई. सी.टी.सी. की सुविधा उपलब्ध एवं परामर्श केन्द्र की सुविधा,ओपीडी महिला पुरूष तथा विशेषज्ञों की पृथक कक्ष की सुविधा,24X7-सेवाओं की सुविधा,ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा उपलब्ध,एक्सप्रेस, 102 महतारी एक्सप्रेस, 108 एम्बुलेंस 1099 शव वाहन की सुविधा उपलब्ध है, अतः जिला सक्ती छ.ग. अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किये जाने के लिये 50 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल सक्ती को जिला चिकित्सालय के रुप में अस्थाई रुप से संचालन की अनुमति प्रदाय करने की कृपा करेंगे

सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/अर्बन पी.एच.सी. में उन्नयन को लेकर भी करी पूर्व विधायक ने चर्चा

शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के दौरान बताया कि हमारे विधानसभा सक्ती दूसरे बड़े शहर नगर पंचायत बाराद्वार में संचालित सिविल डिस्पेंसरी 2004 से है परंतु अभी तक इसका उन्नयन नहीं हो पाया है।अतः आपसे आग्रह है कि सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार, जिला सक्ती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/अर्बन पी.एच.सी. के रूप में उन्नयन करने की कृपा करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button