रंगारंग गरबा डांडिया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर में

रंगारंग गरबा डांडिया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर में kshititech
रास गरबा कार्यक्रम
रंगारंग गरबा डांडिया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर में kshititech

रंगारंग गरबा डांडिया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर में

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-27 सितंबर को श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के द्वारा संचालित विद्यालय चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर में शारदीय नवरात्रि उत्सव के अवसर पर गरबा डांडिया कार्यक्रम का सुसंस्कृत ,आकर्षक आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण को विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने हाथों से रंग बिरंग उद्यान की भांति डंडिया नृत्य के अनुरूप सजाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के न्यासीगण श्री किशोर अग्रवाल , श्री सुनील देवांगन तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री अनुज कुमार कुलदीप महोदय ने मां चंद्रहासिनी की एवं मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । प्रतियोगिता कार्यक्रम में कक्षा बाल वाटिका 1 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों से सजे बच्चों ने ताल पर थिरकते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य में अपनी कला का प्रदर्शन किया तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गूंज उठा । निर्णायक मंडल में प्रस्तुति की मौलिकता‌, तालमेल और परिधान के आधार पर प्रतियोगीयों का मूल्यांकन किया विजेताओं को मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां हमारी परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा को भी निखारने में सहायक होती है तथा यह गरबा डांडिया कार्यक्रम प्रतियोगिता विद्यालय परिवार के लिए अविस्मरणीय बनी रहेगी ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading