सख्त हुई DEO-लापरवाही की तो अब खैर नहीं-सक्ति DEO मैडम ने ली विकासखंड स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक,नशे में आये स्कूल तो नही बख्शे जाएंगे शिक्षक

सख्त हुई DEO-लापरवाही की तो अब खैर नहीं-सक्ति DEO मैडम ने ली विकासखंड स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक,नशे में आये स्कूल तो नही बख्शे जाएंगे शिक्षक kshititech
DEO .मैडम ने ली बैठक
सख्त हुई DEO-लापरवाही की तो अब खैर नहीं-सक्ति DEO मैडम ने ली विकासखंड स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक,नशे में आये स्कूल तो नही बख्शे जाएंगे शिक्षक kshititech
DEO .मैडम ने ली बैठक
सख्त हुई DEO-लापरवाही की तो अब खैर नहीं-सक्ति DEO मैडम ने ली विकासखंड स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक,नशे में आये स्कूल तो नही बख्शे जाएंगे शिक्षक kshititech
DEO .मैडम ने ली बैठक

सख्त हुई DEO-लापरवाही की तो अब खैर नहीं-सक्ति DEO मैडम ने ली विकासखंड स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का क्रियान्वयन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्रीमती कुमुदिनी वाघ द्विवेदी द्वारा विकासखंड स्तर के शिक्षा अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में सभी अधिकारी कर्मचारियों का ई- केवाईसी 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए अन्यथा माह अक्टूबर से उनके वेतन भुगतान में समस्या उत्पन्न हो सकती है। लंबित पेंशन प्रकरण की अद्यतन स्थिति, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग करने,जाति प्रमाण पत्र की प्रगति, यू डाइस एंट्री कार्य, एक पेड़ मां के नाम की नोटिफिकेशन अपलोड करने, स्वच्छ विद्यालय रेटिंग( SHVR), इंस्पायर अवार्ड एवं पुस्तक स्कैनिंग की अद्यतन स्थिति की विकासखंड वार समीक्षा की गई एवं समय सीमा में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया। ठीक से कार्य नहीं करने वाले शैक्षिक समन्वयक को हटाने का प्रस्ताव विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। डीईओ ने समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाह अधिकारी/ कर्मचारी के ऊपर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यदि शिक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी/कर्मचारी या शिक्षक किसी प्रकार मद्यपान /नशा करके कार्यालय या विद्यालय में आते है तो तुरंत उसका डॉक्टरी मुलाहिजा करवा कर तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक में सक्ती बीईओ श्री दिलीप कुमार पटेल,मालखरौदा बीईओ श्री एम एल प्रधान,डभरा बीईओ श्री एस एल वारे,चारो विकासखंड के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, जिला कार्यालय से श्री राकेश अग्रवाल, श्री मुकुटधर दुबे समग्र शिक्षा, तथा सुरेश कुमार जायसवाल उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading