*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सचिव होंगे मनीष गुप्ता, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के निज सचिव होंगे मनीष गुप्ता, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त पर्यटन मंत्री एवं अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल के नए निज सचिव के रूप में मनीष गुप्ता को नियुक्त किया गया है,उपरोक्त नियुक्ति का आदेश छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 19-09-2025 के पत्र क्रमांक ESTB-102(3)/8/2024-GAD-8:: राज्य शासन एतद्द्वारा इस विभाग के पत्र क्रमांक/427/117/2000/साप्रवि/स्था, दिनांक 11.12.2000 में उल्लेखित अर्हता/पात्रता को शिथिल करते हुए, विशेष प्रकरण मानते हुए, श्री मनीष गुप्ता, कनिष्ठ लेखा परीक्षक, कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए श्री राजेश अग्रवाल, मान. मंत्री, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व की निजी स्थापना में उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से, अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक निज सचिव पद के विरूद्ध पदस्थ करता है,श्री गुप्ता को उनके संवर्ग के वेतनमान की पात्रता होगी।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button