*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

इन्हें जरा भी डर नहीं न्यायालय का- शक्ति थाने के फरार चल रहे स्थाई वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर थाने में भी आबकारी का मामला दर्ज एवं गौ माता को क्रूरता पूर्वक मारने वाले आरोपी पर हुई कार्रवाई

इन्हें जरा भी डर नहीं न्यायालय का- शक्ति थाने के फरार चल रहे स्थाई वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर थाने में भी आबकारी का मामला दर्ज एवं गौ माता को क्रूरता पूर्वक मारने वाले आरोपी पर हुई कार्रवाई kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्त में फरार स्थाई वारंटी
इन्हें जरा भी डर नहीं न्यायालय का- शक्ति थाने के फरार चल रहे स्थाई वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर थाने में भी आबकारी का मामला दर्ज एवं गौ माता को क्रूरता पूर्वक मारने वाले आरोपी पर हुई कार्रवाई kshititech
जैजैपुर पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब रखने वाले आरोपी
इन्हें जरा भी डर नहीं न्यायालय का- शक्ति थाने के फरार चल रहे स्थाई वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर थाने में भी आबकारी का मामला दर्ज एवं गौ माता को क्रूरता पूर्वक मारने वाले आरोपी पर हुई कार्रवाई kshititech
जैजैपुर पुलिस की गिरफ्त में गौ माता को टांगिया मारने वाला आरोपी

शक्ति थाने के फरार चल रहे स्थाई वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई,जैजैपुर थाने में भी आबकारी का मामला दर्ज एवं अपराधियों पर हुई कार्रवाई

&शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर*

सक्ति- थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.) में आपराधिक मामलों में माननीय न्यायालय पेशी पर उपस्थित नही होकर फरार चल रहे 01 स्थाई वारंटी 06 अभियुक्त वारंटी गिर0 किये गए है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आपराधिक प्रकरणों में माननीय न्यायालय पेशी में उपस्थित नही होकर फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर वारंट तामील किये जाने के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीयअधिकारी(पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदशन में आज दिनांक 17.09.2025 को अभियान चलाकर अभियुक्त 01 रवि उरांव 02. पुष्पेंद्र कुमार पटेल, 03. विक्की उरांव निवासी नंदेली, 04 विकास कुमार उरांव, 05. अशोक कुमार सभी निवासी ग्राम नंदेली व अभियुक्त नंदन सारथी निवासी स्टेशनपारा सक्ती उनके सकुनत पर दबिस देकर पकड़ा गया जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया गया है तथा 01 स्थाई वारंटी की मृत्यु होने से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर वारंट माननीय न्यायालय जमा किया है।नाम व पता वारंटी:-

  1. रवि उरांव पिता रतन लाल उम्र 28 साकिन ग्राम नंदेली।
  2. पुष्पेंद्र कुमार पटेल पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 37 वर्ष साकिन ग्राम नंदेली।
  3. विक्की उरांव पिता रामजी उम्र 20 वर्ष निवासी नंदेली
    04 विकास कुमार उरांव पिता भानू राम उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम नंदेली।
  4. अशोक कुमार पिता अर्जुन लाल उरांव साकिन ग्राम नंदेली।
  5. नंदन सारथी पिता शिव प्रसाद उम्र निवासी स्टेशनपारा सक्ती है

गौ माता को टांगिया मार कर क्रूरता पूर्वक मारने वाले आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार

सक्ति- थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0 थाना जैजैपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही बेजुबान गाय को टांगिया से क्रुरतापूर्वक मारने वाला आरोपी गिरफ्तार हुए है,प्रार्थी संतोष कुमार चन्द्रा निवासी अरसिया थाना जैजैपुर का आज दिनांक 17.09.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का बेदराम जांगड़े अपने बाड़ी में घुसे गाय को निदर्यता पूर्वक टांगी से मार दिया है कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 265/2025 धारा 325 भा0न्या0सं0 4 10 छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधि0 11(1)(क) पशु क्रुरता निवारण अधि0 का अपराध पंजीबद्व कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) श्रीमानअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) , श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा मवेशि को टांगिया से क्रुरतापूर्वक मारने वाले आरोपी के विरूद्व त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश देने पर मृत पशु के शव का शासकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक से पीएम कराया गया है,एवं आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करते घटना मे प्रयुक्त टंगिया को पेश करने पर वजह सबूत में जप्त कर कब्ज़ा पुलिस लिया गया तथा आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 17.09.2025 को गिरफ्तार किया जाकर कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी का जेल वारंट बनने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, सउनि राधेश्याम राठौर,आर.क्र.140 अरूण कुमार चन्द्रा, आर.क्र.133 विजय कुर्रे, आर.क्र 294 दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा

जैजैपुर पुलिस ने किया आबकारी का मामला दर्ज

सक्ति-थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0 केअपराध क्रमांक 266/2025, धारा 34(2)आबकारी एक्ट थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रापुसे) , श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा अवैध शराब परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 17/09/2025 को मुखबीर सूचना पर ग्राम बावनबुड़ी मे शराब रेड कार्यवाही किया गया जो शिवा कुमार कर्ष पिता राजू कर्ष उम्र 22 साल निवासी बावनबुड़ी थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0) को ग्राम बावनबुडी के ईंट भट्ठा के पास शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जेरिकेन अंदर भरी हुई करीबन 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, एक सफेद रंग के 15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के गेलन अंदर भरी हुई करीबन 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 02 नग पीले रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के जेरिकेन अंदर भरी हुई करीबन 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 35 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 3500 रूपये को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है उक्त आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी का जेल वारंट बनने से उक्त आरोपी को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी एस राजपूत, प्र.आर. 08 लक्ष्मीनारायण कंवर, आर.क्र. 295 गोविन्द पटेल, आर.क्र. 243 राम कुमार उरांव, आर.क्र. 276 श्याम चरण साहू, आर.क्र. 234 जय प्रकाश उरांव, आर.क्र. 210 कामता मार्चे का विशेष योगदान रहा

प्रातिक्रिया दे

Back to top button