रासेयो अनुशासन और सेवा की मिसाल-हरीश यादव एडिशनल एसपी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- रासेयों के विद्यार्थी बड़ी-बड़ी विपदाओं में भी जान की परवाह किए बिना ही राहत पहुंचाने में रहते हैं अग्रणी, शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय में हुआ प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम, नगर पालिका अध्यक्ष ने रासेयों संगठन को दिया टेंट का सेटअप




रासेयो अनुशासन और सेवा की मिसाल-हरीश यादव एडिशनल एसपी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- रासेयों के विद्यार्थी बड़ी-बड़ी विपदाओं में भी जान की परवाह किए बिना ही राहत पहुंचाने में रहते हैं अग्रणी, शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय में हुआ प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम, नगर पालिका अध्यक्ष ने रासेयों संगठन को दिया टेंट का सेटअप
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि श्यामसुंदर अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका सक्ती और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव शामिल हुए।अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष का स्वागत पौधा भेंट कर और बैच लगाकर किया गया।इसी स्वागत के क्रम में सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव का पौधा भेंटकर और बैच लगाकर किया गया।प्राचार्य का स्वागत पुष्प गुच्छ और बैच लगाकर किया गया ।मंच संचालन प्रो महेंद्र यादव द्वारा किया गया।छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया फिर स्वयं सेवकों में प्रिया मैत्री और साथियों द्वारा लक्ष्य गीत और प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य को बताया गया कि उन्मुखीकरण और बी प्रमाण पत्र क्या होता है ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के गठन से लेकर उसके उद्देश्य को बड़े ही सहज और सरल ढंग से शिविर के उदाहरण दे कर बताया गया ।उन्होंने कहा कि मैं आज जो भी हूं उसमें सबसे ज्यादा योगदान राष्ट्रीय सेवा योजना का है यह व्यक्तित्व विकास का एक बड़ा माध्यम है ।उन्होंने सभी छात्रों से कहा कि आओ सभी राष्ट्रीय सेवा योजना को जियो फिर देखो आपका व्यक्तित्व कैसे बदलता है।उन्होंने सबसे अपील की एक सप्ताह के अंदर हम लोग राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के सहयोग से पहाड़ के ऊपर पौधा लगाएंगे जो एक मिशाल होगी
इस सराहनीय कार्य के लिए श्याम सुंदर अग्रवाल और जिला संगठक सोमेश कुमार घिटोड़े ने पूर्ण सहयोग करने की बात कही।मुख्य अतिथि श्यामसुंदर अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका सक्ती के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती को टेंट का सेटअप दान के रूप में दिए है, जिनका आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले और सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना ने व्यक्त किया ।उनको महाविद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद दिया गया।उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से अपील की आप दोनों शिक्षा के क्षेत्र में अपना अपना जिम्मेदारी ईमानदारी के साथ निभाए तब ही राज्य और देश का विकास हो पाएगा ।उन्होंने कहा कि जब कभी मेरी आवश्यकता होगी आप मुझसे मिलिए मैं अपने स्तर पर हर संभव कोशिश करूंगा कि आपकी समस्या का समाधान हो सके। नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव द्वारा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का “बी प्रमाण पत्र” का वितरण स्वयं सेवकों को किया गया । प्राचार्य और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव द्वारा श्याम सुंदर अग्रवाल जी को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट किया गया ।अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा किया गया और अतिथियों को धन्यवाद दिया।साथ ही रजत जयंती कार्यक्रम के स्वयं सेवकों और स्टाफ को भी डा शकुंतला राज (संयोजक) और स्टाफ द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला गया जिसमें प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो संतोष जांगड़े, वीना ख़मारी (शिक्षिका) ने अपना उद्बोधन दिया ।कार्यक्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज प्रो हेमपुष्पा चंद्रा प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े प्रो ललित सिंह प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो मनोज जायसवाल प्रो डॉ विद्या राय सागर प्रो पल्लवी प्रधान प्रो महेंद्र यादव प्रो यज्ञ राठिया प्रो सविता चंद्र प्रो अनिल खर्रा सहित छात्र छात्राओं में किशन ऋषभ राकेश राठौर प्रिया मैत्री बलदेव संध्या पायल, हिना प्रियंका ,राम ,आदि उपस्थित रहे












