*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

लोहा चोरों पर शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगातार लोहा चोरों पर लगाम कस रही शक्ति पुलिस, बाराद्वार पुलिस ने किया खुलेआम तलवार लहराते बदमाशों को गिरफ्तार, नगरदा पुलिस ने की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, जिला पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थानों के थाना प्रभारी अपराधों पर अंकुश लगाने सक्रिय

लोहा चोरों पर शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगातार लोहा चोरों पर लगाम कस रही शक्ति पुलिस, बाराद्वार पुलिस ने किया खुलेआम तलवार लहराते बदमाशों को गिरफ्तार, नगरदा पुलिस ने की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, जिला पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थानों के थाना प्रभारी अपराधों पर अंकुश लगाने सक्रिय kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्त में लोहा एवं टुल्लू पंप चोरी करने वाला आरोपी
लोहा चोरों पर शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगातार लोहा चोरों पर लगाम कस रही शक्ति पुलिस, बाराद्वार पुलिस ने किया खुलेआम तलवार लहराते बदमाशों को गिरफ्तार, नगरदा पुलिस ने की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, जिला पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थानों के थाना प्रभारी अपराधों पर अंकुश लगाने सक्रिय kshititech
बाराद्वार पुलिस की गिरफ्त में तलवार लहराते वाला युवक
लोहा चोरों पर शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगातार लोहा चोरों पर लगाम कस रही शक्ति पुलिस, बाराद्वार पुलिस ने किया खुलेआम तलवार लहराते बदमाशों को गिरफ्तार, नगरदा पुलिस ने की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, जिला पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थानों के थाना प्रभारी अपराधों पर अंकुश लगाने सक्रिय kshititech
नगरदा पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब रखने वाला आरोपी

लोहा चोरों पर शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगातार लोहा चोरों पर लगाम कस रही शक्ति पुलिस, बाराद्वार पुलिस ने किया खुलेआम तलवार लहराते बदमाशों को गिरफ्तार, नगरदा पुलिस ने की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति पुलिस थाने के टी आई लखन पटेल लगातार थाना क्षेत्र में लोहा चोरों पर कार्रवाई कर रहे हैं, तथा आए दिन लोहा चोरी करने वाले चोर जहां पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं तो वहीं दिनांक 10 सितंबर को थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.) अपराध क्र. 318/2025 धारा 331(4),305,(ए),3(5) BNS के अंतर्गत प्रार्थी के निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं एक नग टूल्लू पंप चोरी करने वाले 01 आरोपी कों गिरफ्तार किया गया तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई,आरोपी:- प्रेम डेंसिल पिता संतोष डेंसिल उम्र-21 वर्ष पता ग्राम सोंठी जिला सक्ती।विधि से संघर्षरत बालक – 02,थाना सक्ती पुलिस की कार्यवाही में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विजय कुमार नामदेव ग्राम सोंठी थाना सक्ती ने थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके निर्माणाधीन मकान से 03 नग लोहे का खिडकी तथा एक नग टुल्लु पम्प को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति श्री मनीष कुंवर कुशल दिशा निर्देश पर शहर एवं आपस पास मे ग्रामीण क्षेत्र में हो रही चोरी के रोकथाम एवं प्रकरण के आरोपी की शीध्र पता तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने के निर्देशान पर पुलिस टीम सक्ती द्वारा आसपास के लोगो से, वेडिंग दुकानों, कबाडी दुकान में लगातर पतासाजी करने के दौरान ग्राम सोंठी निवासी प्रेम डेन्सिल अपने साथीयों के साथ में प्रार्थी के मकान से चोरी किया है कि सूचना पर संदेही को घेराबंदी कर पड़कर कर पुछताछ करने पर आरोपी प्रेम डेंसिल द्वारा विधी से संघर्षरत 02 बालकों के साथ मिलकर चोरी करना तथा चोरी गये मशरूका को आपास में बांट लेना बताया विधि से संघर्षरत बालकों से भी उनके परिजनो के सम्मुख पृथक – पृथक पूछताछ करने पर अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में घटना कारित करना तथा उक्त मशरूका को आपस में बांट लेना बताने पर समक्ष गवाहों के आरोपियों के कब्जे से 03 नग लोहे का खिडकी एवं एक नग टूल्लू पंप जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी प्रेम डेंसिल एवं विधि से संघर्षरत बालकों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधि से संघर्षरत बालको का सामाजिक पृष्ठ भूमि तैयार किया गया एवं आरोपी प्रेम डेंन्सिल पिता संतोष डेन्सिल उम्र 21 वर्ष सा० ग्राम सोंठी थाना सक्ती जिला सक्ती छ०ग० को गिरफतार कर माननीय न्यायालय सक्ती न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्र. आर. संजीव शर्मा, आरक्षक यादराम चन्द्रा, बृजमोहन नेताम, गौरसिंह कंवर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सड़क पर खुलेआम हाथ में लहरा रहा था तलवार,पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ति-तलवार को हाथ में लेकर लहराते हुए आम लोगों को डराने वाले आदतन व गुंडा बदमाश आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर,थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छ.ग.) के अप0क्र0- 231/2025 धारा – 25,27 आर्म्स एक्ट के नाम आरोपी – किशोर राठौर केशव राठौर पिता स्वर्गीय संतोष राठौर उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 3 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला शक्ति (छग) है,श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शक्ति द्वारा लगातार क्षेत्र के आदतन एवं गुंडा बदमाशों के आपराधिक कृत्य पर नकेल कसने हेतु आदेश पर आज दिनांक 10.09.2025 को वार्ड क्रमांक 03 बाराद्वार के किशोर राठौर उर्फ केशव राठौर के द्वारा केडिया चाल बाराद्वार के पास हाथ में रखकर लोहे के तलवार को लहराते हुए आम लोगों को डराधमका रहा है सूचना पर तत्काल थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा घटनास्थल जाकर आरोपी किशोर राठौर उर्फ केशव राठौर पिता स्वर्गीय संतोष राठौर उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 3 बाराद्वार से एक लोहे के तलवार को गवाहों के समक्ष जप्त कर उक्त आरोपी को धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक प्रवीण राजपूत, प्र.आर. देवनारायण चंद्रा,मनीष राजपूत, प्रआर.योगेश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस थाना नगरदा ने करी अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

सक्ति-थाना नगरदा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 10/09/2025
07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार हुआ है,श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रा.पु.से), एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय सक्ति श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनांक 09.09.2025 को अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सुंदरेली का दिनेश कुमार खंडे नामक व्यक्ति नीला मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक सी जी 11 बी एफ 4764 मे एक बोरी मे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा मे रखकर बिक्री करने के लिए सुंदरेली से नगरदा की ओर आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन को साथ लेकर के मुखबीर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को रोककर पूछने पर अपना नाम दिनेश कुमार खांडे ग्राम सुंदरेली का रहने वाला बताया तथा अपने मोटर सायकल के सामने मे एक पिले रंग की प्लास्टिक बोरी रखे मिला जिसे चेक करने पर एक प्लास्टिक जरिकेन 5 लीटर क्षमता वाली मे 5 लीटर एवं एक 2 लीटर क्षमता वाली हरा रंग की बाटल मे अवैध रूप से भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब रखना बताने पर पेश करने पर आरोपी दिनेश कुमार खांडे पिता शिव कुमार खांडे उम्र 32 साल साकिन सुंदरेली थाना नगरदा के कब्जे से कुल 07 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 1400/रुपए एवं अपराध मे प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटर सायकल कीमती 40,000 /₹ जुमला किमती 41,400/ ₹ को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया l आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जानें से आरोपी को दिनांक 09.09.25 को विधीवत गिरफ्तार कर आज दिनान्क 10.09.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी का जेल वारंट बनने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में सउनि. व्ही.के. तिवारी , आर 270 सुभाष कटकवार, आर.216 रुपसिंह, 72 मनोज कोशले का सराहनीय योगदान रहा l

प्रातिक्रिया दे

Back to top button