हरि लीला ट्रस्ट की शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल- 16 सितंबर को होगा जांजगीर में कैरियर गाइडेंस और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, 16 अक्टूबर को भी ट्रस्ट द्वारा लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिन पर होगा मोटिवेशनल सेमिनार, ट्रस्ट के अमर सुल्तानिया ने दी जानकारी

हरि लीला ट्रस्ट की शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल- 16 सितंबर को होगा जांजगीर में कैरियर गाइडेंस और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, 16 अक्टूबर को भी ट्रस्ट द्वारा लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिन पर होगा मोटिवेशनल सेमिनार, ट्रस्ट के अमर सुल्तानिया ने दी जानकारी kshititech
लीलाधर सुल्तानिया जांजगीर

प्रतियोगिता की जानकारी

हरि लीला ट्रस्ट की शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल- 16 सितंबर को होगा जांजगीर में कैरियर गाइडेंस और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, 16 अक्टूबर को भी ट्रस्ट द्वारा लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिन पर होगा मोटिवेशनल सेमिनार, ट्रस्ट के अमर सुल्तानिया ने दी जानकारी

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जिले के ख्यातिलब्ध उद्योगपति, समाजसेवी लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिवस 16 अक्टूबर के अवसर पर इस वर्ष भी नगर में वृहद कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, अभिभावकों और युवाओं के भविष्य निर्माण को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाता है। पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार कार्यक्रम में विशेष रूप से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का भी समावेश किया गया है,जो कि इसी माह 16 सितम्बर दिन मंगलवार को जांजगीर चाम्पा विधानसभा हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में आयोजित की जाएगी।इस प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में होगा। पहला चरण विद्यालय स्तर पर जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण विधानसभा स्तरीय स्तर पर सम्पन्न होगा। प्रतियोगिता विशेष रूप से कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए रखी गई है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री हरि लीला ट्रस्ट के अमर सुल्तानिया ने बताया प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹21,000, द्वितीय स्थान को ₹11,000, तृतीय स्थान को ₹5,100 तथा सात सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को ₹2,100 की राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।हरि लीला ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने-अपने विद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह आयोजन विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक दृष्टि से प्रेरणा देगा बल्कि उनके करियर निर्माण में भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading