शक्ति जिले का गौरवशाली स्कूल- बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल(CBSE) को भारत सरकार के खेल युवा कल्याण मंत्री के हाथों मिला उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय ने किया था बेहतर प्रदर्शन

शक्ति जिले का गौरवशाली स्कूल- बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल(CBSE) को भारत सरकार के खेल युवा कल्याण मंत्री के हाथों मिला उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय ने किया था बेहतर प्रदर्शन kshititech
एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार
शक्ति जिले का गौरवशाली स्कूल- बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल(CBSE) को भारत सरकार के खेल युवा कल्याण मंत्री के हाथों मिला उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय ने किया था बेहतर प्रदर्शन kshititech
भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने दिया प्रमाण पत्र
शक्ति जिले का गौरवशाली स्कूल- बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल(CBSE) को भारत सरकार के खेल युवा कल्याण मंत्री के हाथों मिला उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय ने किया था बेहतर प्रदर्शन kshititech
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय की प्रस्तुति

बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल(CBSE) को भारत सरकार के खेल युवा कल्याण मंत्री के हाथों मिला उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विद्यालय ने किया था बेहतर प्रदर्शन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति जिले के बाराद्वार शहर के प्रतिष्ठित एशियन वर्ल्ड स्कूल को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडवीया से प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है, तथा विद्यालय को खेलों के क्षेत्र में मिली इस बड़ी सफलता पर यहां विद्यालय परिवार उत्साहित है,तो वहीं विद्यालय के बच्चों की इस मेहनत एवं सफलता पर भी विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं,एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार (CBSE) को राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 में सक्रिय भागीदारी के लिए भारत सरकार, खेल एवं युवा कार्य मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है,यह प्रमाण पत्र विद्यालय की ओर से फिटनेस, खेल भावना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना स्वरूप दिया गया है। इस उपलब्धि ने विद्यालय की उस सोच को और मजबूत किया है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रमाण पत्र पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी के हस्ताक्षर हैं। इसमें एशियन वर्ल्ड की भूमिका को “एक स्वस्थ और सक्रिय भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के रूप में सराहा गया है।एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार ने इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों और Inter-House Activity का सफल आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक घंटा एक मैदान की भावना को आत्मसात किया।विद्यालय निरंतर इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से अपने उद्देश्य बिल्डिंग टुमारो फ्यूचर को साकार करता रहेगा

खेल युवा कल्याण मंत्रालय के प्रमाण पत्र में विद्यालय की हुई प्रशंसा

भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक घंटा, खेल के मैदान मे,भागीदारी प्रमाण पत्र देते हुए एशियन वर्ल्ड स्कूल को कहा है कि आपने राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 में भाग लिया है,राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 समारोह में सक्रिय रूप से भाग लिया है। हम फिटनेस, खेल भावना और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए संगठन के प्रयासों, प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना करते हैं। एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देने में आपका योगदान अमूल्य रहा है,जहाँ खेल और शारीरिक गतिविधि जीवन का एक हिस्सा बन गए हैं।आपकी भागीदारी ने एक स्वस्थ और अधिक सक्रिय भारत के निर्माण के दृष्टिकोण को मजबूत किया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading