शक्ति जिले में कृषि विभाग कर रहा ताड़-बतोड़ कार्रवाई,अधिक दामो पर खाद बेचने वाले विक्रेताओं पर हो रहे मामले दर्ज


शक्ति जिले में कृषि विभाग कर रहा ताड़-बतोड़ कार्रवाई,अधिक दामो पर खाद बेचने वाले विक्रेताओं पर हो रहे मामले दर्ज
रायपुर-जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर किसानो को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद व कीटनाशक उपलब्ध हो सके तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों को रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय टीम व विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है।इसी श्रृंखला में कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा एक व्यापारी के यहां आकस्मिक निरीक्षण किया गया।कृषि विभाग के तरूण कुमार प्रधान, उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन पर कृतराज अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती एवं जितेन्द्र कुमार साहू उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड सक्ती द्वारा निरीक्षण के दौरान स्कंध पंजी संधारित नहीं किया जाना एवं प्रदर्शन बोर्ड का चस्पा नही करने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत 02 फर्म संचालको को स्पष्टीकरण जारी किया गया साथ ही 07 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु समय दिया गया है। 07 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्यवाही की जावेगी,कृषि विभाग के तरूण कुमार प्रधान उप संचालक कृषि द्वारा किसानों को खरीफ हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद व कीटनाशक मिल सके इस हेतु विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक/कीटनाशी निरीक्षक को सतत् निजी व्यापारियों का निरीक्षण करने हेतु निदेर्शित किया गया है



