CBSE स्कूलों में कैसे हो क्लासरूम का मैनेजमेंट- चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर में संपन्न हुआ सीबीएसई शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम, विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों ने शामिल हो कर लिया प्रशिक्षण




CBSE स्कूलों में कैसे हो क्लासरूम का मैनेजमेंट- चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर में संपन्न हुआ सीबीएसई शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के द्वारा संचालित विद्यालय चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चंद्रपुर में 23 व 24 अगस्त को दो दिवसीय सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण क्षमता निर्माण कार्यक्रम “क्लासरूम मैनेजमेंट” का आयोजन किया गया है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक पद्धतियों , तकनीकी साधनों तथा प्रभावी अध्यापन विधियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यासी श्री पूनमचंद अग्रवाल,श्री किशोर अग्रवाल ,श्री सुनील देवांगन, प्रशिक्षक श्री पद्माकर मिश्रा एवं श्री शुभांक सिंह ठाकुर तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री अनुज कुमार कुलदीप द्वारा मां शारदे के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में चन्द्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी चन्द्रपुर,सर्वोदय पब्लिक स्कूल हिरापुर चन्द्रपुर,सेंट जेवियर्स स्कूल बरमकेला,जी. एल. डी.पब्लिक स्कूल खैरताल ,एम. एस. पी. पब्लिक स्कूल जामगांव, एस. के. पी. एस. डभरा के शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने शिक्षकों को विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा, कक्षा प्रबंधन नवाचारपूर्ण शिक्षक तकनीकों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति, की विभिन्न आयामों एवं पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया तथा इन सभी प्रशिक्षण को कक्षा में उपयोग में लाने के लिए आश्वासन दिया । न्यासी श्री किशोर अग्रवाल जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षकों को सशक्त बनाना है जिससे ये भविष्य की पीढ़ियों को अच्छी शिक्षा हेतु प्रेरित करें।अंत में हमारे विद्यालय के प्रशिक्षण समन्वयक श्री के. माहापात्र ने प्रशिक्षकों को और प्रशिक्षण प्राप्त कर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया ।




