शक्ति जिले में ओपन स्कूलों की चल रही परीक्षाओं में अव्यवस्था पर जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई- 18 अगस्त को अपने निरीक्षण में केन्द्राध्यक्षों को हटाकर नए केन्द्राध्यक्ष नियुक्त करने के दिए आदेश, परीक्षा केंद्र में हो रहा था मोबाइल का उपयोग, जिला शिक्षा अधिकारी का सख्त निर्देश, विद्यार्थियों को मिले बेहतर सुविधाएं अव्यवस्थाओं पर होगी त्वरित कार्रवाई

शक्ति जिले में ओपन स्कूलों की चल रही परीक्षाओं में अव्यवस्था पर जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई- 18 अगस्त को अपने निरीक्षण में केन्द्राध्यक्षों को हटाकर नए केन्द्राध्यक्ष नियुक्त करने के दिए आदेश, परीक्षा केंद्र में हो रहा था मोबाइल का उपयोग, जिला शिक्षा अधिकारी का सख्त निर्देश, विद्यार्थियों को मिले बेहतर सुविधाएं अव्यवस्थाओं पर होगी त्वरित कार्रवाई kshititech
शक्ति जिले में ओपन स्कूलों की परीक्षाओं में अव्यवस्थाओं पर जिला शिक्षा अधिकारी का निरीक्षण

शक्ति जिले में ओपन स्कूलों की चल रही परीक्षाओं में अव्यवस्था पर जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई- 18 अगस्त को अपने निरीक्षण में केन्द्राध्यक्षों को हटाकर नए केन्द्राध्यक्ष नियुक्त करने के दिए आदेश, परीक्षा केंद्र में हो रहा था मोबाइल का उपयोग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले की नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी इन दिनों पूरे जिले में सतत रूप से शिक्षा की बेहतर व्यवस्था को लेकर निरीक्षण कर रही है,तथा परीक्षाओं के दौरान भी किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाएं ना हो इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी सजग एवं तत्पर है, इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केंद्रों का जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने 18 अगस्त को आकस्मिक निरीक्षण किया । डभरा विकासखंड के परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरघटा तथा किरारी के निरीक्षण में परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित रूप से नहीं होना पाया गया। पर्याप्त कक्ष होने के बावजूद भी परीक्षार्थियों को सघन रूप से बैठाया गया था,वीक्षकों की ड्यूटी कक्षा में मानक संख्या से कम लगाई गई थी। प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी

सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी ने देवरघटा परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष श्रीमती सविता नारंग, सहा केंद्राध्यक्ष संजय कुमार साहू एवं किरारी परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष फिरत कपूर कुर्रे, सहा केंद्राध्यक्ष ईश्वर नारायण खूंटे को तत्काल प्रभाव से परीक्षा से पृथक करने एवं दोनों केन्द्रों में नए केंद्राध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश दिया। इन परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष तथा सहा केंद्राध्यक्ष को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाने के निर्देश दिए। किरारी परीक्षा केंद्र के भृत्य श्रीमती गायत्री नायक को विलंब से मुख्य द्वार खोलने एवं परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पाए जाने पर कारण बताओ सूचना जारी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने इन दोनों केंद्रों पर पर्यवेक्षक की नियुक्ति करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा में किसी प्रकार का नकल ना हो एवं परीक्षा सुचारू रूप से शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। निरीक्षण के समय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डभरा एस एल वारे तथा मालखरौदा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम एल प्रधान उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading