सरपंच राखी यादव ने किया सोंठी ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण, समस्त ग्राम वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, पूर्व जनपद सदस्य अशोक यादव ने कहा- महापुरुषों के बलिदान से ही मिली हमें यह आजादी, कार्यक्रम में गांव के रिटायर्ड फौजी एवं स्कूल के बच्चे भी रहे मौजूद




सरपंच राखी यादव ने किया सोंठी ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण, समस्त ग्राम वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, पूर्व जनपद सदस्य अशोक यादव ने कहा- महापुरुषों के बलिदान से ही मिली हमें यह आजादी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत सोंठी में ध्वजारोहण का कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया, इस अवसर पर जहां ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं पंचगण मौजूद रहे तो वही ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती राखी अशोक यादव ने ध्वजारोहण किया एवं भारत माता की पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर गांव की महिलाएं एवं गामान्य नागरिक भी काफी संख्या में मौजूद रहे, तो वहीं जनपद पंचायत शक्ति के पूर्व सदस्य अशोक यादव ने कहा कि हमें यह आजादी बहुत ही संघर्षों के बाद मिली है एवं हमारे देश के महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया तथा उनके बलिदान के कारण ही हमें आजादी प्राप्त हुई है,एवं आज हम सब इस मौके पर उन्हें स्मरण करते हुए उन्हें नमन करते हैं, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिव ने भी सभी ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी,






