*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी बाराद्वार के बच्चों ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में हासिल किया पहला स्थान, दूसरे स्थान पर रहे अनुनय कान्वेंट स्कूल के बच्चे, मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े के हाथों हुए सम्मानित, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने दी बधाई

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी बाराद्वार के बच्चों ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में हासिल किया पहला स्थान, दूसरे स्थान पर रहे अनुनय कान्वेंट स्कूल के बच्चे, मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े के हाथों हुए सम्मानित, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने दी बधाई kshititech
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित होते बच्चे

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी बाराद्वार के बच्चों ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में हासिल किया पहला स्थान, दूसरे स्थान पर रहे अनुनय कान्वेंट स्कूल के बच्चे, मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े के हाथों हुए सम्मानित, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 15 अगस्त 2025 को जिला प्रशासन शक्ति द्वारा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा में आयोजित किया गया था, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं अनुनय कान्वेंट स्कूल शक्ति की टीम ने दूसरा स्थान तथा सेजस शक्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं इस अवसर पर सेजस बाराद्वार की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ उपरोक्त समस्त पुरस्कार जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा दिया गया इस अवसर पर जिले के कलेक्टर एवं अन्य जन प्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में पुरस्कृत होने वाले सभी विद्यालय के बच्चों को शक्ति जिले की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

Back to top button