*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में आज़ादी का जश्न अनुशासन, संस्कृति और देशभक्ति का अद्भुत संगम, ध्वजारोहण के साथ ही आजादी की वर्षगांठ पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, स्कूल के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में आज़ादी का जश्न अनुशासन, संस्कृति और देशभक्ति का अद्भुत संगम, ध्वजारोहण के साथ ही आजादी की वर्षगांठ पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, स्कूल के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं kshititech
बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में आज़ादी का जश्न अनुशासन, संस्कृति और देशभक्ति का अद्भुत संगम, ध्वजारोहण के साथ ही आजादी की वर्षगांठ पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- बाराद्वार स्थित एशियन वर्ल्ड स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे राष्ट्रध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने गर्व के साथ भाग लिया। राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से विद्यालय का परिसर गूंज उठा। ध्वजारोहण का संचालन श्रद्धा राठौर ने किया।ध्वजारोहण के बाद कक्षा 5 से 9 तक के विद्यार्थियों ने अनुशासन और तालमेल से भरा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसका नेतृत्व सुखदीप सिंह और निगम जेना ने किया। इसके उपरांत विद्यालय के डायरेक्टर श्री नीरज अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सिर्फ एक उपहार नहीं, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश के विकास और प्रगति में अपना योगदान दे।

प्राचार्य तोरण साहू ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता हमें अपने सपनों को साकार करने का अवसर देती है, लेकिन इसके साथ अनुशासन, कर्तव्य और निष्ठा की भावना भी जरूरी है।”कार्यक्रम में कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं-हिंदी व अंग्रेजी भाषण, कविताएं, समूह गीत, एकल गीत और संस्कृत भाषण। हिंदी भाषण में कक्षा 6 के छात्रों ने सुमन राठौर के निर्देशन में देशभक्ति की भावना को व्यक्त किया, जबकि कक्षा 7 और 9 के छात्रों ने अंग्रेजी भाषण में स्वतंत्रता के महत्व और जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया,देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से जिसे संगीत शिक्षक प्रवीण कुंडलिक के कुशल निर्देशन में वेस्ट सामानों जैसे बाल्टी, मग टिन के डिब्बे से तैयार किया गया था जो की अपने आप में अलग आनंद दे रहा था। वहीं नृत्य प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में रंग भर दिए। सभी नृत्यों को नृत्य शिक्षिका सीमा साहू के तैयार किया था जिसे सभी ने बहुत सराहा। कक्षा 3 और 4 के छात्रों ने पीटी ड्रिल के माध्यम से अनुशासन और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। मंच संचालन और प्रस्तुतियों का क्रम इस प्रकार से रखा गया कि हर कार्यक्रम दर्शकों के दिलों को छूता गया और देशप्रेम का जज़्बा और भी प्रबल हो गया

समारोह के समापन पर श्रीमती श्रद्धा राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री अभिषेक अग्रवाल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों की प्रतिभा और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने बच्चों की प्रस्तुतियों के साक्षी बने और देशभक्ति के इस माहौल को अनुभव किया,बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने बच्चों की प्रस्तुतियों के साक्षी बने और देशभक्ति के इस माहौल को अनुभव किया।एशियन वर्ल्ड स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि अभिभावकों के लिए भी यह गर्व और ज्ञानवर्धन का अवसर रहा, जिसमें उन्होंने अपने बच्चों की मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति को करीब से अनुभव किया।

बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में आज़ादी का जश्न अनुशासन, संस्कृति और देशभक्ति का अद्भुत संगम, ध्वजारोहण के साथ ही आजादी की वर्षगांठ पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, स्कूल के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं kshititech
बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में आज़ादी का जश्न अनुशासन, संस्कृति और देशभक्ति का अद्भुत संगम, ध्वजारोहण के साथ ही आजादी की वर्षगांठ पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, स्कूल के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं kshititech
बाराद्वार के एशियन वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
Back to top button