नगर पंचायत डभरा में निकली आजादी की वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा, स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन ने किया आयोजन, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित शहर वासियों ने करी सहभागिता, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा डभरा शहर




नगर पंचायत डभरा में निकली आजादी की वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा, स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन ने किया आयोजन, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित शहर वासियों ने करी सहभागिता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती^ शक्ति जिले में आजादी की वर्षगांठ को लेकर जहां जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण इलाकों में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है,तो इसी श्रृंखला में नगर पंचायत क्षेत्र डभरा में भी 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए भारत माता की जयकारों के साथ निकल पड़ी एवं नगर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनैतिक दलों के सदस्यों तथा शहर वासियों ने तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ भागीदारी करी तथा इस तिरंगा यात्रा को देखने शहर वासी भी उमड़ पड़े एवं लोगों में देशभक्ति का जुनून नजर आ रहा था, नगर पंचायत डभरा के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय ने बताया की शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो साहब एवं नगरीयप्रशासन विकास विभाग के निर्देशन में इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही एवं लोगों ने आजादी की इस वर्षगांठ पर इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भागीदारी करी



