*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

TL की मीटिंग में कलेक्टर ने दिए निर्देश,त्वरित करे लंबित मामलों का समाधान,तोपनो साहब का जनदर्शन,जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां उत्साह के साथ, गरिमामय तरीके से होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन,सक्ती जिले की 10 प्रशासनिक खबरे एक साथ,एक ही लिंक पर

TL की मीटिंग में कलेक्टर ने दिए निर्देश,त्वरित करे लंबित मामलों का समाधान,तोपनो साहब का जनदर्शन,जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां उत्साह के साथ, गरिमामय तरीके से होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन,सक्ती जिले की 10 प्रशासनिक खबरे एक साथ,एक ही लिंक पर kshititech
समय सीमा बैठक में तोपनो साहब
TL की मीटिंग में कलेक्टर ने दिए निर्देश,त्वरित करे लंबित मामलों का समाधान,तोपनो साहब का जनदर्शन,जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां उत्साह के साथ, गरिमामय तरीके से होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन,सक्ती जिले की 10 प्रशासनिक खबरे एक साथ,एक ही लिंक पर kshititech
जनदर्शन में कलेक्टर जी

TL की मीटिंग में कलेक्टर ने दिए निर्देश,त्वरित करे लंबित मामलों का समाधान,तोपनो साहब का जनदर्शन,जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां उत्साह के साथ, गरिमामय तरीके से होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी जनपदों और गांव गांव में चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के संबंध में सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि करने के लिए विभिन्न आयोजन कर लोगों को जागरूक करने कहा। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन की तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 7 बजे अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कराने के निर्देश दिए। उसके पश्चात मुख्य समारोह में शामिल होने कहा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम कॉलेज ग्राउंड जेठा में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने मैदान व्यवस्था, मंच, परेड एवं रिहर्सल, साउंड सिस्टम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण कार्ड, रंगीन गुब्बारे, फूल, बैठक व्यवस्था,पेयजल, साज-सज्जा, बेरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं शहीद परिवारों को सम्मान सहित आमंत्रित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप रजत जयंती वर्ष 2025-26 का सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में राजस्व विभाग के ई-कोर्ट न्यायालयो में प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, एग्रीस्टेक के माध्यम से किसान पंजीयन एवं फार्मर आईडी निर्माण की स्थिति सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा किए। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को खरीफ फसलों का डिजिटल फसल सर्वेक्षण 15 अगस्त से शुरू कर 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति की विभागवार जानकारी ली तथा तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग,  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम,एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 21 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 21आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पिहरिद निवासी प्रीतम चंद्रा ने प्रशिक्षित बेरोजगार को व्यवसाय हेतु लोन के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सेरो की सरपंच श्रीमती सीमा लहरे ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जा रहे कार्य को हटवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सोंठी निवासी श्रीमती राखी अशोक यादव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोंठी में विज्ञान की शिक्षक व्यवस्था कराने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सरवानी निवासी श्री दुष्यंत साहू ने निजी भूमि पर राखड़ गिराने वाले के ऊपर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम जवाली निवासी श्री अंतराम ने शासकीय जमीन से लगे पेड़ को जेसीबी द्वारा काटे जाने के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेरो की सरपंच श्रीमती सीमा लहरे द्वारा ग्राम पंचायत भवन के अहाता निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के सम्बन्ध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम देवरीमठ निवासी श्रीमती समारिन बाई द्वारा सड़क निर्माण कार्य में उनकी निजी जमीन आने पर मुआवजा राशि दिलाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

जैजैपुर विकासखण्ड के खम्हारिया, झालरौदा, मलनी और हरदी गांवों सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो में तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन,तिरंगे संग स्वच्छता का संदेश, ग्रामीण आंचलों में गूंजा राष्ट्रगान,महिलाओं और युवाओं ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह, घर-घर फहराया तिरंगा

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के निर्देशन में जिले में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सभी के मन में सम्मान में वृध्दि हो। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर के खम्हारिया, झालरौदा, मलनी और हरदी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के गांव, गलियों, शासकीय भवनो आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही युवाओं और महिलाओं द्वारा राष्ट्रगान भी गाया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतो के ग्रामवासियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गाे, महिलाओं सहित अन्य सभी लोगो ने उत्साह के साथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने राष्ट्र की सद्भावना, एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया

कलेक्टर कार्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सक्ती-भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा “नशामुक्त भारत अभियान” (एनएमबीए) के तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा आज मादक द्रव्यों के खिलाफ सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजन के क्रम में जिला कलेक्टर कार्यालय के विभिन आधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया साथ ही जिले के विभिन्न स्थलों पर भी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” थीम पर शपथ ग्रहण एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई,नशामुक्त भारत अभियान केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य सभी जिलों मे नशा के दुष्प्रभाव के प्रति जनजागरुक्ता लाना और समाज को नशा मुक्त बनाना है इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन,अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

हर घर तिरंगा कार्यक्रम: बिहान कैडर्स की महिलाओं द्वारा तिरंगा मेहंदी, संगीत, कविता, भाषण, रंगोली, स्वच्छता शपथ और तिरंगा रैली निकाली गई

  सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के निर्देशन में जिले के विभिन्न गांवों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छुहीपाली में आज सदभावना महिला संकुल संगठन, गोबरा के द्वारा कलस्टर स्तरीय “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलस्टर पदाधिकारी श्रीमती दुजकुमारी, अनुसुईया चन्द्रा, एफएलएफआरपी द्रोपती सिदार, नर्मदा चन्द्रा, विभाकांत, शकुन्तला, लक्ष्मी नेताम, पोषण बी.आर.पी. रोहणी लक्ष्मे, बैंक मित्र रूकमणी सिदार, संजू सिदार, सुलोचना, प्रियंका रात्रे, ममता चन्द्रा, विरेन्द्र अजय, मीना टण्डन, कंजल आदित्य एवं अन्य बिहान कैडर्स के द्वारा रंगोली, तिरंगा रैली, स्वच्छता शपथ, सेल्फी, तिरंगा कविता, भाषण एवं संगीत, तिरंगा विक्रय, तिरंगा मेंहदी गतिविधियाँ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहान कैडर्स व पदाधिकारियों व ग्रामीणों द्वारा सहभागिता देकर सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संपादित किया गया

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत सक्ती के आवासों में फहराया जा रहा तिरंगा,सक्ती जिले में हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा देशभक्ति का माहौल

सक्ती-आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सक्ती में देशभक्ति का अनूठा संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के निर्देशानुसार यह पहल सुनिश्चित की गई है कि पूर्ण हो चुके सभी प्रधानमंत्री आवासों में तिरंगा लहराया जाएगा।इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत सक्ती क्षेत्र के लगभग 5000 से अधिक आवासों में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जो आगामी 15 अगस्त 2025 तक निरंतर चलेगा। अभियान का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी प्रबल करना है। गांव-गांव में लोग उत्साहपूर्वक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सक्ती जिले के सभी विकासखण्डों, ग्रामों और अन्य क्षेत्रों में यह अभियान पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति के साथ लगातार चल रहा है।

Back to top button