शक्ति जिले में पीएम सूर्य घर योजना को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद,लोग आकर्षित हो रहे योजना से, सरकारी स्कूलों में दी गई बच्चों को स्वच्छता की शिक्षा, शक्ति जिले में कृषि विभाग दे रहा नई- नई फसलों को प्रोत्साहन

शक्ति जिले में पीएम सूर्य घर योजना को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद,लोग आकर्षित हो रहे योजना से, सरकारी स्कूलों में दी गई बच्चों को स्वच्छता की शिक्षा, शक्ति जिले में कृषि विभाग दे रहा नई- नई फसलों को प्रोत्साहन kshititech
शक्ति जिले में पीएम सूर्य घर योजना को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद,लोग आकर्षित हो रहे योजना से, सरकारी स्कूलों में दी गई बच्चों को स्वच्छता की शिक्षा, शक्ति जिले में कृषि विभाग दे रहा नई- नई फसलों को प्रोत्साहन kshititech
शक्ति जिले में पीएम सूर्य घर योजना को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद,लोग आकर्षित हो रहे योजना से, सरकारी स्कूलों में दी गई बच्चों को स्वच्छता की शिक्षा, शक्ति जिले में कृषि विभाग दे रहा नई- नई फसलों को प्रोत्साहन kshititech

शक्ति जिले में पीएम सूर्य घर योजना को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद,लोग आकर्षित हो रहे योजना से, सरकारी स्कूलों में दी गई बच्चों को स्वच्छता की शिक्षा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमी प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती है। जिसके कारण कृषक फसल उत्पादन के लिये आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज उर्वरक कीटनाशक यंत्रीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकों में पर्याप्त निवेश नही कर पाते है इसलिए राज्य सरकार द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश तथा कास्ट लागत से राहत देने के लिये कृषक उन्नति योजना प्रारंभ की गयी है। फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने, दलहन-तिहलन फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा इनके उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ योजनांतर्गत चिंन्हित अन्य फसलों पर कृषि उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि दिये जाने का राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है। जिसमें कृषक यदि गत वर्ष जिस खेत में धान लगाया था किन्तु वर्तमान खरीफ सीजन में धान के बदले अन्य फसल लगाता है तो एसे कृषकों को 11000.00 रूपयें एवं खरीफ सीजन में दलहन-तिलहन, मक्का, मिलेट फसल एवं कपास फसल की खेती करने वाले कृषकों को 10000.00 रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना का लाभ केवल ऐसे कृषकों को मिलेगा जो एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराकर जिले की सहकारी समितियो के माध्यम से अपने उत्पाद का विक्रय करते है तथा गिरदावरी में रकबे की पुष्टी उपरांत मान्य रकबे पर ही आदान सहायता राशि दिया जायेगा। कृषक उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन एंव उत्पादकता में वृध्दि, फसल के लागत में कमी लाकर कृषकों की आय में वृध्दि तथा उनके सामाजिक आर्थिक स्तर में सुधार लाना है।

स्कूलों में स्टॉप डायरिया कैंपेन के तहत बच्चों को दी स्वच्छता की शिक्षा

सक्ती-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला सक्ती द्वारा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत “स्टॉप डायरिया कैंपेन” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक सक्ति के ग्राम नन्दौर खुर्द, असौंदा और बासीन स्थित प्राथमिक शालाओं में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं जल जीवन मिशन टीम द्वारा स्कूली बच्चों को डायरिया से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि दूषित जल और अस्वच्छ आदतें डायरिया का प्रमुख कारण हैं। इस दौरान बच्चों को हाथ धोने की महत्ता समझाई गई और उन्हें साबुन से हाथ धोने की सही विधि का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। ग्राम नन्दौर खुर्द की प्राथमिक शाला में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथ धोने की प्रक्रिया को अपनाया। असौंदा और बासीन में भी बच्चों ने टीम से सवाल पूछे और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम के तहत बच्चों को यह भी बताया गया कि भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ धोना, साफ पानी का उपयोग करना और खुले में शौच न करना जैसे छोटे-छोटे कदम उन्हें बीमारियों से बचा सकते हैं। जल जीवन मिशन के सहयोग से चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संवर रहे सपने,छत पर बनाए खुद के बिजलीघर से कुमार सिंह का घर हुआ रोशन

सक्ती-प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को घरों तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले नागरिकों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। जिले में इस योजना से कई लोगों को फायदा हुआ है। बाराद्वार निवासी श्री कुमार सिंह युगेंद्र ने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया। सरकार द्वारा शुरू की गयी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कुमार सिंह जैसे कई लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है। सूर्य की ऊर्जा का इस्तेमाल कर लोग घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होने ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए बताया कि उन्होंने अपनी छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया है। इसके लिए उन्हें सरकार से 78 हजार की सब्सिडी भी मिली है। इससे उन्हें आर्थिक बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही अच्छी योजना है सभी को इसका फायदा लेना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उक्त स्थापित प्लाण्ट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से जुड़ेगा जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आमदनी भी मिल जाती है।  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और नवीन रोजगारों का सृजन होगा तथा नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। शासन द्वारा इस योजना में सोलर पैनल अनुसार 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान भी दिया जाता है। इच्छुक उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नजदीकी विद्युत कार्यालय के माध्यम से लाभ ले सकते है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading