भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री संजय कश्यप हुए न्यायालय से दोष मुक्त, साल 2014 में दर्ज हुआ था मामला


भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री संजय कश्यप हुए न्यायालय से दोष मुक्त, साल 2014 में दर्ज हुआ था मामला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर चांपा जिले के पूर्व जिला मंत्री एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय कश्यप पर बीते साल 2014 में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद संजय कश्यप के अधिवक्ता ने माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में इस संबंध में याचिका दायर की थी, जिसके बाद लगभग 11 सालों तक चले उपरोक्त प्रकरण की सुनवाई में उच्च न्यायालय बिलासपुर ने दुष्कर्म के आरोपी संजय कश्यप को दोष मुक्त करने का आदेश दिया है, संजय कश्यप के उपरोक्त मामले में दोष मुक्त होने पर उनके परिवार जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है

