रिटायर्ड DSP सविता दास वैष्णव आम नागरिकों को फोन पर ही देगी निशुल्क कानूनी सलाह, 34 वर्षों तक पुलिस की सेवाओं से सेवानिवृत हो गई सविता दास, जांजगीर के अजाक थाने की प्रभारी भी रह चुकी है सविता, सविता वैष्णव ने जारी किया अपना मोबाइल नंबर, सविता की इस पहल की पूरे प्रदेश में हो रही प्रशंसा

रिटायर्ड DSP सविता दास वैष्णव आम नागरिकों को फोन पर ही देगी निशुल्क कानूनी सलाह, 34 वर्षों तक पुलिस की सेवाओं से सेवानिवृत हो गई सविता दास, जांजगीर के अजाक थाने की प्रभारी भी रह चुकी है सविता, सविता वैष्णव ने जारी किया अपना मोबाइल नंबर, सविता की इस पहल की पूरे प्रदेश में हो रही प्रशंसा kshititech
छत्तीसगढ़ पुलिस की सेवानिवृत डीएसपी श्रीमती सविता दास वैष्णव

रिटायर्ड DSP सविता दास वैष्णव आम नागरिकों को फोन पर ही देगी निशुल्क कानूनी सलाह, 34 वर्षों तक पुलिस की सेवाओं से सेवानिवृत हो गई सविता दास, जांजगीर के अजाक थाने की प्रभारी भी रह चुकी है सविता, सविता वैष्णव ने जारी किया अपना मोबाइल नंबर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से पुलिस की सेवा में लगी भिलाई छत्तीसगढ़ की श्रीमती सविता दास वैष्णव 34 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवाएं देने के बाद डीएसपी के पद से सेवानिवृत हो गई हैं, श्रीमती सविता दास वैष्णव जहां पुलिस थाना शक्ति में टीआई रहने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न थानों में प्रमुख पदों पर कार्य कर चुकी है,तो वहीं वे जिला मुख्यालय जांजगीर चाम्पा के अजाक थाने की प्रभारी भी रह चुकी हैं, एवं उनकी सक्रियता एवं सजगता की पुलिस अधिकारी- कर्मचारी भी प्रशंसा करते हैं, एवं श्रीमती सविता दास वैष्णव जहां सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं तो वहीं वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी पूरे प्रदेश में पुलिस महकमे में में अपनी पहचान बनाए हुए हैं, तथा अब रिटायरमेंट के बाद श्रीमती सविता दास वैष्णव ने एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित किसी भी राज्य के ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति जिन्हें कानूनी सलाह की आवश्यकता है, उन्हें घर बैठे ही सिर्फ फोन के माध्यम से ही निशुल्क सेवाएं देने का मन बनाया है, तथा बकायादा श्रीमती सविता दास वैष्णव ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर देते हुए एक वीडियो भी जारी कर अपील की है कि वे अब कानूनी सलाह के रूप में सेवाएं देना चाहती हैं

रिटायर्ड DSP श्रीमती सविता दास वैष्णव ने आम जनता से कहा है कि आप सबके सहयोग के लिए मैं सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक सविता वैष्णव रायपुर अपने 34 साल के अनुभवों को कानूनी जानकारी के आधार पर पुलिस कानूनी परिवारिक मामलों मे आपका सहयोग कर कानूनी सलाह दे सकती हूं,मध्यम वर्गीय और कमजोर वर्ग के लोग कानूनी जानकारी नहीं होने पर कई बार अनजाने और भय में गलत कदम उठा लेते हैं, युवा वर्ग, किशोर बच्चे अनजाने में ग़लत रास्ते में चले जाते हैं, इन सबसे आप निजात पाने आप मुझसे व्यक्तिगत या मोबाइल पर सम्पर्क कर सकते हैं, मेरा नम्बर- 7869480373 है,हमर छत्तीसगढ़िया भाई- बहनी, दाईं- दीदी मन जे गांव में रहिथे,रोजी-रोटी कमाया बर दिन रात मेहनत मजूरी करते थे तेखरो मन बर मैं हं सहयोग कर सकत हंव,गांव के मन पुलिस कछेरी के मामला में डर जाथे, अउ बिना जानकारी कखरो दलाल के चक्कर में फंस के पैसा गंवा डारथे,तेन मन ल भी डराय के जरूरत नई हे, तु हूं मन मोर से सलाह लें सकत हव। तव फेसबुक में कमेंट करव, अऊ बताव। सलाह बर पैसा कौड़ी नई लगय। महूं ह‌ गांव के रहैया आंव मोर गांव के नाम नवागांव बेमेतरा आय ।मोर मइके ये । ससुराल राजनांदगांव आय । रिटायर होय के बाद परिवार सहित रायपुर सदानी दरबार छग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रोजवुड में रहिथव। मोर नम्बर से 7869480373 सलाह मशवरा के समय सबेरे 11बजे से 2 बजे अऊ सांझा जुवर 7 बजे शाम लें रात 11बजे तक जय जोहार जय छग

रिटायर्ड डीएसपी श्रीमती सविता दास वैष्णव की इस पहल का जहां प्रदेश के लोगों ने स्वागत किया है, तो वही लोगों का कहना है कि पुलिस महकमें के बहुत कम ही अधिकारी ऐसे होते हैं, जो रिटायरमेंट के बाद भी इस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सलाह देना एक बहुत बड़ा कार्य है, तथा इसके लिए श्रीमती सविता दास वैष्णव का हम सभी धन्यवाद ज्ञापित करते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading