*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

जन भागीदारी अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ शक्ति के आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में नव प्रवेशी कन्याओं का सम्मान कार्यक्रम, मांगेराम ने कहा- शासन शिक्षा को बढ़ावा देने चल रही विभिन्न योजनाएं, सरस्वती साइकिल योजना सहित छात्राओं के हित में है योजना, स्कूल की छात्राओं में दिखा उत्साह, छात्राओं ने कहा- स्टेट की मेरिट सूची में बनाएंगे स्थान

जन भागीदारी अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ शक्ति के आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में नव प्रवेशी कन्याओं का सम्मान कार्यक्रम, मांगेराम ने कहा- शासन शिक्षा को बढ़ावा देने चल रही विभिन्न योजनाएं, सरस्वती साइकिल योजना सहित छात्राओं के हित में है योजना, स्कूल की छात्राओं में दिखा उत्साह, छात्राओं ने कहा- स्टेट की मेरिट सूची में बनाएंगे स्थान kshititech
शासकीय कन्या शाला शक्ति में नव प्रवेशी छात्राओं का सम्मान करते जन भागीदारी अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल

जन भागीदारी अध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ शक्ति के आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में नव प्रवेशी कन्याओं का सम्मान कार्यक्रम, मांगेराम ने कहा- शासन शिक्षा को बढ़ावा देने चल रही विभिन्न योजनाएं, सरस्वती साइकिल योजना सहित छात्राओं के हित में है योजना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति शहर के प्रतिष्ठित दशकों पुराने आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शाला शक्ति में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नव प्रवेशी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी माँ सरस्वती एवं भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा पूजा अर्चना कर हुआ, इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा बच्चे मौजूद रहे, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रतिष्ठित समाजसेवी मांगेराम अग्रवाल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिष्णु देव की सरकार ने स्कूली छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है, तथा आज छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिल रहा है, एवं प्रदेश में विगत वर्षों में डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में प्रारंभ की गई सरस्वती साइकिल योजना से जहां आज छात्राएं स्वयं अपने साधनों से स्कूल पहुंचती हैं, तो वहीं छात्राओं को निशुल्क काफी,- पुस्तक सहित छात्रवृत्ति एवं विभिन्न योजनाएं प्रदान की जा रही है, इस अवसर पर मैं अनुरोध करूंगा कि हमारे इस कन्या शाला में भी सभी बच्चे शासन की योजनाओं का समुचित लाभ लें एवं अपने शैक्षणिक भविष्य को संवारते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान दें

इस अवसर पर जन भागीदारी समिति की उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक-14 की पार्षद श्रीमती अनीता गोपाल ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की शक्ति का कन्या शाला दशकों पुराना स्कूल है, एवं इस स्कूल में पढ़कर निकले बच्चों ने आज पूरे प्रदेश एवं प्रदेश में अपना राम रोशन किया है, आप सभी भी आगे स्टेट की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाएं, ऐसी कामना करती हूँ,वही इस अवसर पर नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश करने वाली सभी छात्राओं का सम्मान किया गया एवं तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा भी कराया गया

Back to top button