10 खबरे एक साथ-शक्ति जिले के कलेक्टर साहब तोपनों ने ली समय सीमा की बैठक, जन दर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, जिले में धरती आबा जन भागीदारी अभियान जोरों से, शक्ति के मिनी आईटीआई में प्रवेश प्रारंभ, कलेक्टर साहब ने कहा- आयुष्मान कार्ड बनाने का काम तेजी से करें, शक्ति जिले में शिक्षकों के युक्तिकरण कार्य से शिक्षा की गुणवत्ता में हुआ भारी सुधार

10 खबरे एक साथ-शक्ति जिले के कलेक्टर साहब तोपनों ने ली समय सीमा की बैठक, जन दर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, जिले में धरती आबा जन भागीदारी अभियान जोरों से, शक्ति के मिनी आईटीआई में प्रवेश प्रारंभ, कलेक्टर साहब ने कहा- आयुष्मान कार्ड बनाने का काम तेजी से करें, शक्ति जिले में शिक्षकों के युक्तिकरण कार्य से शिक्षा की गुणवत्ता में हुआ भारी सुधार kshititech

शक्ति जिले के कलेक्टर साहब तोपनों ने ली समय सीमा की बैठक, जन दर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, जिले में धरती आबा जन भागीदारी अभियान जोरों से, शक्ति के मिनी आईटीआई में प्रवेश प्रारंभ, कलेक्टर साहब ने कहा- आयुष्मान कार्ड बनाने का काम तेजी से करें, शक्ति जिले में शिक्षकों के युक्तिकरण कार्य से शिक्षा की गुणवत्ता में हुआ भारी सुधार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

  सक्ती- धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत सक्ती जिले में 25 जून 2025 को डभरा विकासखण्ड के ग्राम कलमा के ग्राम पंचायत भवन में और मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम माहुलदीप के मिडिल स्कूल में लाभ संतृप्त शिविर का आयोजन किया जाएगा। ग्राम स्तर, कलस्टर स्तर पर शिविरों के माध्यम से स्थल पर लाभ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल स्कीनिंग, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पी एम किसान सम्मान निधि, पी.एम. जनधन खाता, फसल बीमा, पी.एम जीवन ज्योति बीमा योजना, पी.एम. सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन योजना (वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन) मनरेगा जॉबकार्ड, पी एम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, महिला एवं बालविकास, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, श्रम कार्ड, ई श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना प्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना, बाड़ी विकास, जल जीवन मिशन, अंतर्गत नल कनेक्शन, सामुदायिक नल जल, जन्म प्रमाण पत्र, प्रत्येक घरों में विद्युत उपलब्धता, पोषण वाटिका, प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय निर्माण तथा कौशल प्रशिक्षण सेवाओं आदि से लाभान्वित किया जाना है।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 19 आवेदन हुए प्राप्त

सक्ती-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम सिरली निवासी उषा बाई जुलाहा ने शासकीय भूमि से अवैध बेजा कब्जा हटाने हेतु पटवारी को आदेश के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 सक्ती निवासी योगेश कुमार देवांगन ने F.I.R. के कार्यवाही करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम खम्हरिया निवासी बीरबल साहू ने ग्राम खम्हरिया में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण किये गए चबूतरा टंकी निर्माण के अनियमितता के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़े रबेली एवं छोटे रबेली निवासी टेकराम चंद्रा ने तहसील एवं पटवारी द्वारा त्रुटि सुधार करने तथा सीमांकन में विलंब करने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम अण्डी के समस्त ग्रामवासियों ने मुख्य मार्ग से बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर आवागमन बाधित होने के संबंध में, तहसील जैजैपुर समस्त ग्रामवासियों ने दतौद के सामुदायिक भवन के सामने बाउंड्रीवाल बनवाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दतौद के समस्त ग्रामवासियों ने पानी की समस्या को दूर करने के संबंध में, विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सक्ती में प्रवेश प्रारम्भ

सक्ती-शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सक्ती में प्रवेश सत्र अगस्त 2025-26 एक वर्षीय व्यवसाय कोपा 24 एनसीवीटी एवं 24 एरासीव्हीटी कुल 48 सीट व्यवसाय सेविग टेक्नॉलाजी एससीबीटी कुल सीट 40 प्रवेश सत्र अगस्त 2025-20 दो यत्रीय व्यवसाय फिटर 20 सीट, विधुतकार 20 सीट एनसीव्हीटी अंतर्गत प्रवेश लिया जाना है आवेदन की प्रक्रिया 16 जून 2025 से प्रारम्भ हो चुकी है जो 25 जून 2025 तक रहेगी। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लियें वेबसाइट egiti.cgstate.gov.in पर जा सकते है।

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में लाए तेजी – कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न चिन्हान्कित स्थलो पर आयोजित हो रहे धरती आबा जनभगीदारी अभियान शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन आदि की जानकारी ली तथा हितग्राहियो को शासन के निर्देशानुसार योजनाओ से लाभन्वित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 के लिए बीज उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की स्थिति सहित कृषि विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्याे की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने वर्तमान समय में हो रहे बरसात से होने वाले मौसमीं बिमारीयो से बचाव व सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक मे कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के साथ साथ वय वंदन योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने फॉरेस्ट और उद्यान विभाग के अधिकारियों को पौधरोपण की पूरी तैयारियां सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई-केवायसी, लैंड सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

युक्तियुक्तकरण की सकारात्मक पहल से एकल शिक्षकीय विद्यालय नन्दौरखुर्द के बच्चों के शिक्षा में होगा सुधार

सक्ती-सक्ती जिले के ग्राम नन्दौरखुर्द में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। इस स्कूल में लगभग 31 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन स्कूल में केवल एक ही शिक्षक की पदस्थापना होने के कारण बच्चों को पढ़ाई में कई समस्याएं आ रही थी। एकमात्र शिक्षक के भरोसे स्कूल चलाना बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक था। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत नन्दौरखुर्द में एक नए शिक्षक की पदस्थापना किया गया है। जिससे न केवल स्कूल में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि इससे स्कूली विद्यार्थियों, पालकों और ग्रामीणों में भी खुशी की लहर व्याप्त है। पहले जहां एकल शिक्षकीय शाला होने के वजह से नन्दौरखुर्द के बच्चों को दूसरे ग्राम में पढ़ने के लिए जाना पड़ता था जो इस युक्तियुक्तकरण की पहल से बच्चों की स्कूल संबंधी समस्या का समाधान मिल जाएगा। इससे ग्रामीणों के चेहरे में खुशी नजर आ रही है और वे अपने बच्चों का नामांकन स्थानीय शाला में कराने के लिए आगे आ रहे हैं

ग्राम अमेराडीह में धरती आबा जनभागीदारी अभियान शिविर का हुआ आयोजन

सक्ती-जिला स्तरीय धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आज 24 जून को मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम अमेराडीह के प्राइमरी स्कूल में लाभ संतृप्त शिविर का आयोजन किया गया । धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शिविर स्थल पर आधार कार्ड, राशनकार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सिकल सेल स्कीनिंग जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम जनधन खाता. फसल बीमा, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन योजना (वृध्दा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग पेशन योजना) मनरेगा जॉबकार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, महिला एवं बाल विकास, सुकन्या समृध्दि योजना, अटल पेंशन योजना श्रम कार्ड, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना, बाड़ी विकास, जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन, सामुदायिक नल जल योजना, जन्म प्रमाण पत्र, प्रत्येक घरो में विद्युत उपलब्धता पोषण वाटिका, प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, सामुदायिक शौचालय निर्माण तथा कौशल प्रशिक्षण सेवाओं आदि योजना की जानकारी दी गई व लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत मालखरौदा श्री कविशरण वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.09 श्रीमती निर्मला नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत अमेराडीह श्री हीरा लाल कुर्रे, पूर्व सरपंच अमेराडीह श्री छतराम चन्द्रा, प्रतिनिधी कृषि स्थाई समिति सभापति मालखरौदा श्री अशोक डहरिया, सामाजिक कार्यकर्ता श्री बलवंत सिदार, एसडीओ (आर ई एस) मालखरौदा श्री ज्ञानिक चंद जांगड़े, पंचायत समग्र शिक्षक संगठक, शिविर सहायक प्रभारी अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा श्री सूरजभान राठौर एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं आसपास के गांव से ग्रामवासी उपस्थित थे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading