अमानक कीटनाशक दवाइयों एवम खाद-बीज को लेकर शक्ति जिले का कृषि विभाग सक्रिय, जिले के विभिन्न स्थानों पर 23 जून को किया गया कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण, कलेक्टर साहब के निर्देश पर नकली कीटनाशक एवं उसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने लगातार कृषि विभाग सजग

अमानक कीटनाशक दवाइयों एवम खाद-बीज को लेकर शक्ति जिले का कृषि विभाग सक्रिय, जिले के विभिन्न स्थानों पर 23 जून को किया गया कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण, कलेक्टर साहब के निर्देश पर नकली कीटनाशक एवं उसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने लगातार कृषि विभाग सजग kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

अमानक कीटनाशक दवाइयों एवम खाद-बीज को लेकर शक्ति जिले का कृषि विभाग सक्रिय, जिले के विभिन्न स्थानों पर 23 जून को किया गया कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण, कलेक्टर साहब के निर्देश पर नकली कीटनाशक एवं उसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने लगातार कृषि विभाग सजग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- आने वाले खरीफ सत्र को देखते हुए शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के दिशा- निर्देशन में जिले का कृषि विभाग जिले भर के किसानों को नकली कीटनाशक दवाइयां से बचाने की दिशा में निरंतर कृषि कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण कर रहा है, तथा इसी श्रृंखला में कलेक्टर जिला सक्ती के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि सक्ती के मार्गदर्शन में विकासखण्ड डभरा के निजी उर्वरक विक्रेताओ मेसर्स मदनलाल अग्रवाल डभरा, मे. चंद्रा कृषि केंद्र बरभांठा, मे. प्रिंस कृषि केंद्र साराडीह, मे. कोमल प्रसाद जायसवाल साराडीह और मे. रमेश कृषि सेवा केन्द्र साराडीह का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण मे मे. कोमल प्रसाद जायसवाल के यहां 30 बोरी डी.ए.पी. का स्टॉक रजिस्टर में इंद्राज नहीं होना पाया गया, जो कि उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश 1985 के खण्ड 35 (1) (a) का उल्लंघन है, जिसके कारण 30 बोरी डी ए पी को विक्रय प्रतिबंध किया गया,औचक निरीक्षण मेतहसीलदार डभरा संजय मिंज,उर्वरक निरीक्षक सह SADO राजेन्द्र पटेल,नायब तहसीलदार आशीष पटेल,आर आई अरुण कुर्रे एवं श्रीमति ममता चौहानRAEO बोधराम शांते और करुणेश जगत पटवारी लाल बहादुर सिदार,सत्येंद्र भारद्वाज और लोकेश पटेल उपस्थित थे

इसी अनुक्रम में दिनांक 20.06.2025 को मे हनुमान ट्रेडिंग क. सपोस, मे. राधे कृषि केन्द्र मिरौनी, और CG FPO pvt Ltd फरसवानी और मे. नमन ट्रेडर्स सुखदा का निरीक्षण किया गया। उपसंचालक कृषि शक्ति का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा निरंतर इस संबंध में निरीक्षण किया जाएगा एवं कृषि विभाग का अमला जिले के विभिन्न विकासखंडों में जाकर किसानों के हित में काम कर रहा है, तथा किसी भी प्रकार की अमानक एवं नकली खाद तथा दवाइयो की बिक्री की खबर मिलते ही कृषि विभाग कार्रवाई से पीछे नहीं हटता है, तथा कृषि विभाग की इस कार्रवाई से कीटनाशक दवा विक्रेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading