आबकारी अधिकारी उप्पल की छापामार कारवाई- सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी वृत्त सक्ती ने 24 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 02 शराब कारोबारियो को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज

आबकारी अधिकारी उप्पल की छापामार कारवाई- सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी वृत्त सक्ती ने 24 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 02 शराब कारोबारियो को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज kshititech
आबकारी विभाग की गिरफ्त में आरोपी

आबकारी अधिकारी उप्पल की छापामार कारवाई- सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी वृत्त सक्ती ने 24 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 02 शराब कारोबारियो को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले के आबकारी विभाग द्वारा निरंतर पूरे जिले के सभी स्थानों पर अवैध महुआ शराब को लेकर छापामार ताड़-बतोड़ कार्रवाई की जा रही है,इसी श्रृंखला में आबकारी विभाग वृत्त शक्ति के प्रभारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जहां विभाग सजग एवं सक्रिय है तो वहीं आबकारी विभाग ने 24 लीटर महुआ शराब के सा धारा – 34(1)(क), 34(2) , 59(क) के अंतर्गत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24/5/25 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को वार्ड नंबर 10 सकरेलीखुर्द थाना नगरदा निवासी नरेश सुमन पिता भागवत सुमन के द्वारा अपने घर से महुआ शराब बेचने की मुखबिर सूचना मिली। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने नरेश सुमन के घर की जांच में दीवान में छिपा कर रखा 9 नग प्लास्टिक की बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 18 लीटर महुआ शराब बरामद किया,इसी प्रकार वार्ड नंबर 7 कुरदा थाना नगरदा* निवासी भूपेंद्र चौहान पिता कृष्ण कुमार चौहान द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री की शिकायत पर उसके घर में छापामार कार्रवाई में एक प्लास्टिक बाल्टी में भरा 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया,उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त – सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक भारती यादव और परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading