TL (टीएल) मीटिंग में कलेक्टर तोपनो साहब की नाराजगी-लगाई विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार,तोपनो ने कहा- गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए सुशासन तिहार के आवेदनों का निराकरण, पीएचई विभाग को कहा- वाटर लेवल डाउन वाले स्थानो पर पानी की व्यवस्थाएं करे दुरुस्त, जिले में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाने चिंतित है कलेक्टर साहब, तोपनो का जनदर्शन



TL (टीएल) मीटिंग में कलेक्टर तोपनो साहब की नाराजगी-लगाई विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार,तोपनो ने कहा- गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए सुशासन तिहार के आवेदनों का निराकरण, पीएचई विभाग को कहा वाटर लेवल डाउन वाले स्थानो पर यथाशीघ्र पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने करें पहल,तोपनो का जनदर्शन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
सक्ती- 20 मई 2025 को समय सीमा की बैठक में शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली एवं सुस्ती से काफी नाराज नजर आए,उन्होंने बैठक प्रारंभ होते ही जहां विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई, तो वहीं शक्ति जिले में पानी को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करें और अपने कार्यों में प्रगति लाएं। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का विस्तार से समीक्षा किया तथा बचे हुए शेष आवेदनों को सुशासन तिहार के समाप्ति होने से पहले जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है।समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग से पौधों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा उद्यानिकी विभाग को आगामी समय में पौधरोपण के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान की विस्तार से समीक्षा एवं आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए तेजी से और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक यांत्रिकी विभाग से कहा कि जहां जहां पानी का सोर्स बहुत नीचे चला गया है उस जगह को चिन्हांकित करने तथा पानी की समस्या ना हो इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई केवायसी, लैंड सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, सहायक जिला कोषालय अधिकारी श्री प्रदीप देवांगन, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार श्री भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
सक्ती कलेक्टर तोपनो ने राजस्व विभाग के कार्यों की करी समीक्षा
सक्ती-सक्ती-समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों की जानकारी लेते हुवे सभी एस डी एम को डिजिटल हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा की बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 19 आवेदन हुए प्राप्त
सक्ती-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम आमाकोनी के समस्त ग्रामवासी छिरीडीह द्वारा आमाकोनी पीएम आवास की मजदूरी राशि गबन करने के संबंध में, ग्राम लवसरा निवासी श्री संजय कुमार कुर्रे ने किसान सम्मान निधि त्रुटि सुधार राशि प्रदान करने हेतु संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम आडिल निवासी श्री भोगी लाल, भिखारी लाल, योगेश कुमार , दुलारी ने खाता विभाजन करने हेतु आवेदन पत्र के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी सत्यनारायण साहू ने बिजली खंभा गिरने के कारण छतिपूर्ति राशि दिलाने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा निवासी श्रीमती सुजिता बाई सिदार ने रहने हेतु मकान निर्माण करने के लिए भूमि एवं आवास प्रदान करने के संबंध मे, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा आडिल निवासी श्री योगेश कुमार ने नामांकन पश्चात आपसी सहमति से खाता विभाजन हेतु आवेदन करने के संबंध में, विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।



