शक्ति जिले में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर 9 वाहनों को किया जब्त, कलेक्टर साहब के निर्देश पर खनिज विभाग लगातार कर रहा छापामार कारवाई, जिला खनिज अधिकारी बंजारे ने कहा- सतत जारी रहेगी अवैध उत्खनन पर विभागीय कार्रवाई, शक्ति जिला अपार खनिज संपदा से है परिपूर्ण

शक्ति जिले में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर 9 वाहनों को किया जब्त, कलेक्टर साहब के निर्देश पर खनिज विभाग लगातार कर रहा छापामार कारवाई, जिला खनिज अधिकारी बंजारे ने कहा- सतत जारी रहेगी अवैध उत्खनन पर विभागीय कार्रवाई, शक्ति जिला अपार खनिज संपदा से है परिपूर्ण kshititech
शक्ति जिला खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन को लेकर की गई वाहन जप्त
शक्ति जिले में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर 9 वाहनों को किया जब्त, कलेक्टर साहब के निर्देश पर खनिज विभाग लगातार कर रहा छापामार कारवाई, जिला खनिज अधिकारी बंजारे ने कहा- सतत जारी रहेगी अवैध उत्खनन पर विभागीय कार्रवाई, शक्ति जिला अपार खनिज संपदा से है परिपूर्ण kshititech
शक्ति जिला खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन को लेकर की गई वाहन जप्त

शक्ति जिले में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर 9 वाहनों को किया जब्त, कलेक्टर साहब के निर्देश पर खनिज विभाग लगातार कर रहा छापामार कारवाई, जिला खनिज अधिकारी बंजारे ने कहा- सतत जारी रहेगी अवैध उत्खनन पर विभागीय कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले में खनिज विभाग द्वारा जिले के ऊर्जावान आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के दिशा- निर्देशन में समय-समय पर जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से किए जाने वाले खनिज उत्खनन भंडारण एवं परिवहन को लेकर कार्रवाई की जा रही है, तथा खनिज विभाग द्वारा बार-बार इस संबंध में अवैध उत्खनन कारियो को अलर्ट करने के बावजूद बेखौफ किये जा रहे उत्खनन पर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए छापामार टीम का गठन किया गया है, जो कि जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार भ्रमण कर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही है, इसी श्रृंखला में खनिज विभाग ने नौ वाहनों को जप्त किया है

तथा सचिव छ०ग० शासन, खनिज साधन विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 14/05/2025 को शाम 05.30 बजे आयोजित विडियो कांफ्रेसिंग में दिये गये निर्देशानुसार कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग उड़नदस्ता के द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन / परिवहन पर कार्यवाही करते हुए खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन करने पर 03 हाईवा, रेत के 06 टेक्टर कुल 09 वाहन जप्त किया जाकर अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही कर हसौद एवं बाराद्वार थानों में सुरक्षार्थ रखा गया है।उक्त वाहनों में छ०ग० गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् नियमानुसार कार्यवाही किया जावेगा एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले के द्वारा सतत कार्यवाही किया जा रहा है

शक्ति जिला खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से जहां अवैध उत्खनन कारियो में हड़कंप मचा हुआ है, तो वहीं शक्ति जिले में अपार खनिज संपदा है, एवं जिले में उत्कृष्ट क्वालिटी का डोलोमाइट पत्थर, गिट्टी एवं नदियों से जहां सर्वोत्तम क्वालिटी की बालू उपलब्ध होती है तो वहीं इस तुलना में इस जिले में अवैध रूप से उत्खनन का काम भी काफी जोरों से चलता है, एवं खनिज विभाग भी ऐसे अवैध उत्खनन कारियो पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं रहता, एवं खनिज विभाग के जिला अधिकारी के के बंजारे ने कहा है कि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी एवं किसी भी कीमत पर अवैध उत्खनन करने वालो को नहीं छोड़ा जाएगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading