जिले की गौरव नम्रता- बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष नम्रता पटेल का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान ,राष्ट्रीय वेबीनार में ढाई सौ वेबीनार में सतत शामिल होने पर मिला नम्रता को सम्मान, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित था कार्यक्रम, जांजगीर चांपा जिले में भी बाल संरक्षण की दिशा में नम्रता के कुशल मार्गदर्शन में हुए श्रेष्ठ कार्य



बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष नम्रता पटेल का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान ,राष्ट्रीय वेबीनार में ढाई सौ वेबीनार में सतत शामिल होने पर मिला नम्रता को सम्मान, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित था कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-राष्ट्रीय 250 वेबिनार में श्रीमती नम्रता पटेल पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति (CWC) जिला जांजगीर चाम्पा का सम्मान किया गया।चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन इंडिया के माध्यम से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में श्रीमती नम्रता पटेल पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति (CWC) जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। आयोजन भोपाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के सभागार में 250 वेबिनार पूर्ण होने की उपलक्ष्य किया गया।इस अवसर पर नम्रता पटेल पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति (CWC) जिला जांजगीर चाम्पा को बाल संरक्षण के क्षेत्र में समाज कार्य व उत्कृष्ट मास्टर ट्रेनर तथा सक्रिय भूमिका के रूप में योगदान के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्रीमति निर्मला भूरिया एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सीसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा एवं सीसीएफ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कृपा शंकर चौबे जी के हस्ते मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखित हो की श्रीमती नम्रता पटेल जांजगीर चांपा जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर बाल संरक्षण की दिशा में होने वाले ऑनलाइन एवं वर्चुअल वेबिनारों में जहां उन्होंने अपनी सक्रिय सहभागिता की तो वहीं जांजगीर चांपा जिले में भी उन्होंने बाल कल्याण समिति के माध्यम से इस समिति की स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता के साथ काम किया साथ ही निरंतर बैठकों के माध्यम से जहां पूरे जिले में जागरूकता लाने की दिशा में इनका अहम योगदान रहा तो वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी समय-समय पर नम्रता पटेल को पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका है



