निदान से किया त्वरित समाधान- छत्तीसगढ़ शासन ने दे दिया नगर पंचायत अड़भार को ए ग्रेड का दर्जा, लगातार नगर पंचायत हो रही गौरवांनित, शहर वासियों ने मोबाइल में दबाया 1100 एवं त्वरित हुआ समस्याओं का निदान

निदान से किया त्वरित समाधान- छत्तीसगढ़ शासन ने दे दिया नगर पंचायत अड़भार को ए ग्रेड का दर्जा, लगातार नगर पंचायत हो रही गौरवांनित, शहर वासियों ने मोबाइल में दबाया 1100 एवं त्वरित हुआ समस्याओं का निदान kshititech

निदान से किया त्वरित समाधान- छत्तीसगढ़ शासन ने दे दिया नगर पंचायत अड़भार को ए ग्रेड का दर्जा, लगातार नगर पंचायत हो रही गौरवांनित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले की नगर पंचायत अड़भार ने छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा संचालित निदान में श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निदान की दिशा में सक्रिय पहल के चलते पूरे प्रदेश में ए ग्रेड का दर्जा हासिल किया है, प्रदेश भर की नगर पंचायतो में इक्का-दुक्का नगर पंचायत को ही निदान में ए ग्रेड मिला है, तथा विगत वर्षों में भी नगर पंचायत प्रशासन ने अपनी सक्रियता सजगता एवं जिम्मेदारियो के निर्वहन में आगे बढ़ते हुए ऐसा गौरव हासिल किया है, तथा फिर से नगर पंचायत को मिले इस ए ग्रेड के दर्जे से नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी भी उत्साहित है तो वहीं नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय, नगर पंचायत के उपयंत्री मुजफ्फर हुसैन, सफाई दरोगा विकास देवांगन एवं नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों के सहयोग से ही यह संभव हो सका है,कि निदान में आने वाली आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में कैसे सक्रिय पहल की गई,जिसके चलते आज नगर पंचायत को यह गौरव हासिल हुआ है, तथा निदान 1100 में कोई भी नागरिक स्वच्छता संबंधी एवम अन्य समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर डायल कर सकता है एवं इस समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पंचायत के स्वच्छता मित्रों का भी अहम योगदान रहा है जो उन्होंने 24 घंटे स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में अपना योगदान दिया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading