अभिभावकों के लिए अलर्ट- बोर्ड परीक्षाओं में कॉपी सुधारने आ सकते हैं फर्जी कॉल, रहे सावधान, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की सूचना, दलाल काट रहे चक्कर, करते हैं नंबर सुधरवाने तगड़ी वसूली

अभिभावकों के लिए अलर्ट- बोर्ड परीक्षाओं में कॉपी सुधारने आ सकते हैं फर्जी कॉल, रहे सावधान, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की सूचना, दलाल काट रहे चक्कर, करते हैं नंबर सुधरवाने तगड़ी वसूली kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

अभिभावकों के लिए अलर्ट- बोर्ड परीक्षाओं में कॉपी सुधारने आ सकते हैं फर्जी कॉल, रहे सावधान, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की सूचना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- विगत दिनों छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न हुई है,तथा वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम प्रत्येक जिलों में जोरों से चल रहा है, तथा प्राय यह देखा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में इतने मास्टरमाइंड लोग हैं कि वे अभिभावकों को बोर्ड परीक्षाओं में उनके बच्चों को स्टेट टॉपर बनवाने तथा उत्तर पुस्तिकाओं में नंबर बढ़वाने का लालच देकर तगड़ी वसूली करते हैं, तथा इस काम में बकायदा गिरोह लगा रहता है, एवं विगत वर्ष ऐसी कुछ घटनाएं फर्जी कॉल के माध्यम से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की जानकारी में आई भी थी, इन्हीं बातों से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव ने बकायदा एक सूचना जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के पत्र क्रमांक // परीक्षा/2025 रायपुर, दिनांक 30.03.2025 में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के उपरांत वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। पूर्व वर्ष 2024 में बोर्ड परीक्षा में पास करने के लिये छात्रों/पालकों को फर्जी फोन कॉल आये थे। फर्जी कॉलर द्वारा परीक्षा परिणाम सुधारने हेतु अनुचित मांग की गई थी।इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संज्ञान में लेते हुये बोर्ड परीक्षा में पास करने के लिये छात्र/छात्राओं एवं पालकों को किसी भी प्रकार का फर्जी फोन कॉल आते हैं तो उसे ध्यान न देते हुये अनावश्यक किसी प्रकार का लेन-देन की कार्यवाही न करें तथा उक्त फर्जी कॉल के संबंध में अपने नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करें।इस प्रकार के फर्जी कॉल का छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से कोई संबंध नहीं है। अतः छात्र / अभिभावक फर्जी कॉल से भ्रमित न होवें एवं सतर्क रहें

उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव ने सूचना जारी कर बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के अभिभावकों को अलर्ट कर दिया है, किंतु प्राय यह देखा जाता है कि अभिभावक भी अपने बच्चों के नंबर बढ़वाने के लिए स्वयं नादानी करते हैं, तथा वे ऐसे दलाल एवं गलत किस्म के लोगों के चक्कर में पड़ जाते हैं, तथा हजारों- लाखों रुपए दे भी देते हैं, किंतु अभिभावकों को कम से कम इस सूचना के बाद सबक लेना चाहिए एवं उनके बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में अपनी मेहनत से जो उत्तर पुस्तिकाओं में सवाल बनाए हैं, उसी के आधार पर उनको अंक मिलेगा, एवं किसी के कहने से, किसी की एप्रोच से या की पैसे देने से नंबर नहीं सुधरने वाले, इस बात को अभिभावकों को समझना होगा, तथा विगत एक सप्ताह से शक्ति जिले में भी कुछ ऐसे दलाल किस्म के लोग घूम रहे हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading