टल गए शक्ति जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव, अस्पताल में भर्ती होना पड़ा पीठासीन अधिकारी को,अब 23 को होंगे चुनाव, क्या जनपद सदस्य फिर करेंगे गोवा की सैर, कांग्रेस के पाले में 14 सदस्य होने की चर्चाओं के चलते अब फिर से हो सकती है बड़ी उठा पटक


टल गए शक्ति जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव, अस्पताल में भर्ती होना पड़ा पीठासीन अधिकारी को,,अब 23 को होंगे चुनाव, क्या जनपद सदस्य फिर करेंगे गोवा की सैर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जनपद पंचायत शक्ति के 12 मार्च को आयोजित अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के चुनाव एन मौके पर टल गए, सुबह 11:00 बजे यह पता चला कि जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, इसलिए चुनाव टाल दिए गए तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा-कांग्रेस दोनों ने हीं जनपद सदस्यों को गोवा की सैर कराई हुई थी, तथा जिस दिन जनपद सदस्यों के मतगणना के परिणाम आए थे उस दिन से ही बहुत से सदस्य अपने क्षेत्र से बाहर बताये जा रहे थे,तथा आज 12 मार्च को उन्हें मतदान करने के लिए आना था किंतु इन मौके पर चुनाव निरस्त होने के कारण फिर से अब भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए ही मुश्किलें खड़ी हो गई है, राजनीतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पाले में लगभग 14 सदस्य थे एवं भाजपा के पाले में 10 सदस्य थे, अतः भारतीय जनता पार्टी को असफलता दिखने लगी थी, किंतु अब चुनाव टलने के कारण 13 एवम 14 तारीख को होली का पर्व है तथा क्या जनपद के नवनिर्वाचित सदस्य अपने घरों को वापस लौट जाएंगे या की फिर से भाजपा- कांग्रेस के साथ में सैर में जाएंगे इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है,किंतु यह बात तो सत्य है कि 11 मार्च तक यही कयास लगाया जा रहा था की शक्ति जनपद में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनेगा किंतु अब चुनाव टलने की स्थिति में हो सकता है राज्य में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है तथा सत्ता का उपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी एन केन प्रकारेण कुछ और सदस्यों को अपने पाले में लेकर अपना अध्यक्ष बना ले,किंतु यह तो आने वाला समय ही बताया तथा अब फिर से अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में क्या होंगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है इस संबंध में सक्षम अधिकारियों से फोन लगाए जाने पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ, तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को फिर से चुनाव होने की संभावना बताई गई है, एवं कांग्रेस पार्टी भी अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए जोर-जोर से जुटी हुई है