धान खरीदी उप केंद्र- सलनी में खरीदी केंद्र प्रभारियों की आपसी खींचतान से चल रहा आरोप- प्रत्यारोपो का दौर, मामले को लेकर शक्ति कलेक्टर से भी की गई है शिकायत

धान खरीदी उप केंद्र- सलनी में खरीदी केंद्र प्रभारियों की आपसी खींचतान से चल रहा आरोप- प्रत्यारोपो का दौर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- सेवा सहकारी समिति भोथिया के उप केंद्र-सलनी में विगत माह- नवंबर 2024 से ही खरीदी केंद्र प्रभारीयो में आपसी खींचतान एवं आरोप- प्रत्यारोपों का दौर जोरों से चल रहा है, तथा वहां पदस्थ धान खरीदी केंद्र के पूर्व प्रभारी ने जहां धान खरीदी कार्य से पूर्व जारी की गई प्रभार वाली सूची में गड़बड़ी किए जाने की बात कही हैं, तो वहीं आपसी खींचतान इतनी बढ़ गई है कि एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप करते हुए शक्ति जिले के कलेक्टर तक इसकी शिकायत की जा चुकी है, तथा कलेक्टर साहब की पहल पर उपरोक्त मामले में सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच भी की गई, किंतु उपरोक्त जांच को भी आवेदकों द्वारा सही नहीं ठहराते हुए पूरे मामले की ठीक से जांच करवाने की बात कही जा रही है, तथा धान खरीदी प्रारंभ होने के समय जहां प्रभार मिलने को लेकर भी खींचतान थी, तो अब धान खरीदी का कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद धान में गड़बड़ी को लेकर शिकायतें की गई है, किंतु उपरोक्त पूरे मामले में खरीदी केंद्र प्रभारियों की आपकी खींचतान के मामले में सत्यता क्या है यह तो नहीं मालूम, किंतु यह बात सत्य है कि इसी तरह से आपस में अगर खींचतान चलती रही तो इसका खामियाजा सेवा सरकारी समिति उप केंद्र सलनी को जरूर भुगतना पड़ सकता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading