



CA आयुषी गर्ग की बड़ी सफलता-ICAI रायपुर शाखा के चुनाव में करी जीत हासिल, जीएमसीएस एवं ओटी की अध्यक्ष निर्वाचित हुई आयुषी
रायपुर- रायपुर शहर की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट आयुषी गर्ग ने ICAI रायपुर शाखा के चुनाव में जीत हासिल की है, तथा आयुषी गर्ग की यह सफलता उन्हें जीएमसीएस एवं ओटी के चैयरमैन पद पर निर्वाचित होकर उन्हें गौरव दिलाया है, तो वहीं CA आयुषी गर्ग चार्टेड एकाउंटेंट आयुष गर्ग की धर्मपत्नी होने के साथ ही शक्ति जिले की बहुरानी हैं, एवं रायपुर शहर में उन्होंने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्य क्षेत्र में अल्प समय में ही लोगों के बीच एक पहचान बनाकर यह बड़ी सफलता अर्जित की है, तथा उपरोक्त निर्वाचन में सफलता हासिल करना बड़ा ही चुनौती का काम होता है,किंतु आयुषी गर्ग की मेहनत एवं उनकी दृण इच्छा शक्ति ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया तथा उपरोक्त निर्वाचन के पश्चात संपन्न शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने CA आयुषी गर्ग की इस सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,तथा CA आयुषी गर्ग ने भी अपने सफलता पर कहा है कि वे अपनी इन जिम्मेदारियो का निर्वहन सजगता के साथ करेंगी



