कौन बनेगा उपाध्यक्ष-शक्ति जिले के नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष को लेकर जोड़-तोड़ शुरू, अब पार्षदों की होने लगी पूछ परख, जिले में दो निकायों में निर्दलीय,तीन में भाजपा एवं में कांग्रेस ने करी जीत दर्ज, उपाध्यक्ष चुनाव में भी चलेगा बड़ा गेम, निकायों में स्थिति स्पष्ट नहीं, निर्दलीय भी मार सकते हैं उपाध्यक्ष पद पर बाजी

कौन बनेगा उपाध्यक्ष-शक्ति जिले के नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष को लेकर जोड़-तोड़ शुरू, अब पार्षदों की होने लगी पूछ परख, जिले में दो निकायों में निर्दलीय,तीन में भाजपा एवं में कांग्रेस ने करी जीत दर्ज, उपाध्यक्ष चुनाव में भी चलेगा बड़ा गेम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत् आज सुबह 9 बजे से जिले के 6 नगरीय निकायों का मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के एस पैकरा से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिका परिषद सक्ती में निर्दलीय प्रत्याशी श्री श्यामसुन्दर अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की। इसी तरह नगर पंचायत डभरा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री दीपक कंवलधर प्रसाद साहू ने अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की, नगर पंचायत नया बाराद्वार में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नारायण कुर्रे ने अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की, नगर पंचायत अड़भार में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री कृष्णा रात्रे ने अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की, नगर पंचायत चंद्रपुर में प्रत्याशी श्री ओम प्रकाश देवांगन ने अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की और नगर पंचायत जैजैपुर में निर्दलीय प्रत्याशी श्री बलराम चंद्रा ने अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की है

उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ शुरू

सक्ती- निकायों के अध्यक्ष निर्वाचन संपन्न होने के बाद अब सभी स्थानों पर उपाध्यक्ष को लेकर भी जोड़ तोड़ शुरू हो गई है,प्रत्येक नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाएगा एवं निकायों में पार्षदों के बहुमत के आधार पर उपाध्यक्ष चुना जाता है किंतु वर्तमान में देखा जाए तो शक्ति जिले की सभी 6 नगरीय निकायों में स्थितियां समझ से बाहर है, तथा कौन सी राजनीतिक पार्टी अपना उपाध्यक्ष बनने में कामयाब हो पाएगी या की उपाध्यक्ष पद पर भी निर्दलीय पार्षदों का कब्जा रहेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है

राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी क्षेत्र से समाप्त की आचार संहिता

सक्ती- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन भवन, सेक्टर 19, नॉर्थ ब्लॉक, नवा रायपुर, अटल नगर जिला-रायपुर 492002 दूरभाष : 0771-2880911, 2880912, वेबसाईट www.cgsec.gov.in ई मेल-cgec.cg@nic.in के आदेश क्रमांक / एफ-54-01/तीन (दो)/न.पा./ समय अनूसूची/2025/4197 रायपुर दिनांक 15.02.2025 के अनुसार प्रदेश के सभी कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को आदेशित कर नगरपालिकाओं के आम एवं उप निर्वाचन 2025 हेतु आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं एवं संदर्भः-छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का आदेश क्रमांक एफ-54-01/तीन (दो)/न. पा./ समय-अनूसूची/2025/3236 दिनांक 20.01.2025 के अनुसार कृपया संदर्भित पत्र का अवलोकन करने का कष्ट करें। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आदेश क्रमांक एफ-54-01/तीन (दो)/न.पा./ समय अनूसूची/2025/3236 दिनांक 20.01.2025 के अनुसार नगरपालिकाओं के आम एवं उप निर्वाचन 2025 संपन्न कराने के लिए समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। दिनांक 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न हो चुकी है,अतएव नगरपालिकाओं (नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद् एवं नगर पंचायत) के महापौर / अध्यक्ष तथा पार्षद पदों के निर्वाचन की समय अनुसूची (कार्यक्रम) में संलग्न परिशिष्ट-एक में अंकित नगरपालिकाओं (नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद् एवं नगर पंचायत) के आम निर्वाचन एवं संलग्न परिशिष्ट-दो में अंकित नगरपालिकाओं (नगरपालिक निगम, नगरपालिका परिषद् एवं नगर पंचायत) के उप निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत परिशिष्ट-एक एवं दो के निर्वाचन क्षेत्रों की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित की जाती है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading