बुधवारी बाजार शक्ति के व्यापारियों को मिलेगा बड़ा पुनर्वास,नगर पालिका शक्ति को सरकारी संस्था से सामाजिक संस्था के रूप में कार्यशील बनाएगी BJP, 7 फरवरी को भाजपा शक्ति ने जारी किया अपना स्थानीय संकल्प पत्र, शक्ति के महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों का भी करेंगे कायाकल्प

बुधवारी बाजार शक्ति के व्यापारियों को मिलेगा बड़ा पुनर्वास,नगर पालिका शक्ति को सरकारी संस्था से सामाजिक संस्था के रूप में कार्यशील बनाएगी BJP, 7 फरवरी को भाजपा शक्ति ने जारी किया अपना स्थानीय संकल्प पत्र, शक्ति के महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों का भी करेंगे कायाकल्प kshititech
7 फरवरी को भाजपा नेताओं ने जारी किया नगर पालिका शक्ति चुनाव के लिए संकल्प पत्र
बुधवारी बाजार शक्ति के व्यापारियों को मिलेगा बड़ा पुनर्वास,नगर पालिका शक्ति को सरकारी संस्था से सामाजिक संस्था के रूप में कार्यशील बनाएगी BJP, 7 फरवरी को भाजपा शक्ति ने जारी किया अपना स्थानीय संकल्प पत्र, शक्ति के महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों का भी करेंगे कायाकल्प kshititech
शक्ति नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र

बुधवारी बाजार शक्ति के व्यापारियों को मिलेगा बड़ा पुनर्वास,नगर पालिका शक्ति को सरकारी संस्था से सामाजिक संस्था के रूप में कार्यशील बनाएगी BJP, 7 फरवरी को भाजपा शक्ति ने जारी किया अपना स्थानीय संकल्प पत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-आने वाले 11 फरवरी को होने वाले नगर पालिका शक्ति के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका चुनाव प्रभारी जोगेश लांबा की उपस्थिति में भाजपा ने 7 फरवरी को अपना स्थानीय संकल्प पत्र जारी कर दिया, इस संकल्प पत्र में जहां भाजपा ने शहर के विकास तथा सर्व वर्ग के कल्याण की बात कही है, तो वही सबसे बड़ा वायदा विगत साल 2022 में बुधवारी बाजार क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ से प्रभावित व्यापारियों को पुनर्वास देने की बात कही गई है,भाजपा ने इस संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी, मतलब हर गारंटी पूरा होने की गारंटी कहा है, नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिराग अग्रवाल ने शहर की जनता को संबोधित करते हुए अपने संकल्प पत्र में कहा है कि सम्माननीय नगरवासीगण, सप्रेम वंदे !

माँ महामाया, श्री हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मुझे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत किया है।

डबल इंजन सरकार आपके नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब समय आ गया है कि आपके समर्थन और सहयोग से इसे ट्रिपल इंजन की शक्ति मिले ताकि सक्ती नगर को चहुंमुखी विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

चिराग की क्या होंगी प्राथमिकताएँ

01- बुधवारी बाजार पुनर्वास बुधवारी बाजार मे हुई तोड़फोड़ के प्रभावित व्यापारियों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।
02- सर्व-सुविधायुक्त मंडी एवं बाजार सक्ती नगर में स्थाई सब्जी एवं फल मार्केट और चौपाटी का निर्माण कराया जाएगा।
03- सामुदायिक भवनों का निर्माण नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर सर्व-सुविधायुक्त सभी समाज हेतु सामुदायिक भवनों की स्थापना की जाएगी ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके।
04- सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्याकरण नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को विकसित कर स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाया जाएगा।
05- सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण सार्वजनिक शौचालय एवं महिलाओं के लिए विशेष “पिंक रुम” की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी
06- जल आपूर्ति समस्या का समाधान सक्ती नगर की सबसे बड़ी समस्या “पानी की समुचित आपूर्ति का स्थायी समाधान किया जाएगा। रेनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य बृहद रूप से किया जाएगा, हर घर नल योजना के तहत स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा।
07- आधुनिक सड़क एवं लाइटिंग व्यवस्था नगर के प्रमुख मार्गों सहित प्रत्येक वार्ड, गली, मोहल्ले की सड़कों को महानगरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा एवं हाईटेक लाइटिंग की व्यवस्था होगी।
08- ग्रीन पार्क और मनोरंजन स्थल योग, प्राणायाम, सैर एवं बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए सर्व-सुविधायुक्त “ग्रीन पार्क” का निर्माण किया जाएगा।
09- तालाबों एवं पर्यावरण संरक्षण सक्ती नगर के सभी प्रमुख तालाबों का रायपुर की तर्ज पर जीर्णोद्धार, वॉकिंग वे का निर्माण एवं बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
10- भयमुक्त सक्ती – संपूर्ण नगर को CCTV कैमरों से लैस कर 100% सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
11- धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का संवर्धन – छठ पूजा, जवारा विसर्जन, गणेश विसर्जन, दशहरा, टोताही मेला जैसे आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी।
12- डिजिटल नगर प्रशासन नगरवासियों की सुविधा के लिए नगर पालिका मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का आसानी से मिल सके।
13- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भूमिहीन परिवारों को पट्टा वितरित कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
14- नियमित पेंशन वितरण सभी पेंशनधारियों को हर महीने समय पर पेंशन की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी
15- युवाओं के लिए हाईटेक लाइब्रेरी नगर के युवाओं के लिए आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा।
16- भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण नगर के चारों प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जाएगा।

चिराग की विशेष प्राथमिकताएँ

17- सड़क एवं नाली की नियमित साफ सफाई नियमित कचरा निपटान कार्यप्रणाली के तहत कार्य
18- नगर की अधिष्ठात्री देवी माँ महामाया मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों का कायाकल्प।
19- महापुरुषों की मूर्ति स्थापना चौक चौराहा का नामकरण माता परमेश्वरी चौक निर्माण एवं सौंदर्याकरण।
19- नगर पालिका सक्ती को सरकारी संस्थान नहीं, बल्कि एक सामाजिक संस्था के रूप में कार्यशील बनाना।

बस चाहिए आपका सहयोग आपका वोट-आपका बेटा, अपना चिराग अग्रवाल

भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी चिराग अग्रवाल ने शक्ति शहर की जनता से कहा है कि यह सभी विकास कार्य तभी संभव है जब नगर पालिका में ट्रिपल इंजन की सरकार हो इस स्वर्णिम अवसर का उपयोग करें भाजपा के अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को भारी बहुमत से विजई बनाकर नगर को एक नई ऊंचाई तक पहुंचने में सहयोग करें

बुधवारी बाजार शक्ति के व्यापारियों को मिलेगा बड़ा पुनर्वास,नगर पालिका शक्ति को सरकारी संस्था से सामाजिक संस्था के रूप में कार्यशील बनाएगी BJP, 7 फरवरी को भाजपा शक्ति ने जारी किया अपना स्थानीय संकल्प पत्र, शक्ति के महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों का भी करेंगे कायाकल्प kshititech
शक्ति नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र
बुधवारी बाजार शक्ति के व्यापारियों को मिलेगा बड़ा पुनर्वास,नगर पालिका शक्ति को सरकारी संस्था से सामाजिक संस्था के रूप में कार्यशील बनाएगी BJP, 7 फरवरी को भाजपा शक्ति ने जारी किया अपना स्थानीय संकल्प पत्र, शक्ति के महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों का भी करेंगे कायाकल्प kshititech
शक्ति नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading