आबकारी विभाग वृत्त शक्ति ने अवैध महुआ शराब पर करी बड़ी कार्रवाई,आबकारी वृत्त प्रभारी उप्पल के नेतृत्व में जोर-जोर से चल रहा छापामार अभियान

आबकारी विभाग वृत्त शक्ति ने अवैध महुआ शराब पर करी बड़ी कार्रवाई,आबकारी वृत्त प्रभारी उप्पल के नेतृत्व में जोर-जोर से चल रहा छापामार अभियान kshititech
आबकारी विभाग की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियां

आबकारी विभाग वृत्त शक्ति ने अवैध महुआ शराब पर करी बड़ी कार्रवाई,आबकारी वृत्त प्रभारी उप्पल के नेतृत्व में जोर-जोर से चल रहा छापामार अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त सक्ती आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई हुई है,आबकारी वृत्त -सक्ती में कुल कायम प्रकरण – 01 है,कुल जप्त मात्रा – 31.5 लीटर महुआ शराब है,धारा – 34(1)(क), 34(2) , 59(क) के तहत गिरफ्तार आरोपी- 1 है,सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर नोहर सिंह ठाकुर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 16/1/25 को वार्ड नंबर 19 सोंठी थाना सक्ती निवासी पदमाबाई सतनामी पति विनोद सतनामी के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण कर ग्राहकों को महुआ शराब बेचने की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीददारी कराई गई । महुआ शराब बिक्री की पुष्टि पर छापामार कार्रवाई की गई ।काफी छानबीन के बाद पदमाबाई के कमरे में रखे डीजे के म्यूजिक बाक्स के अंदर छिपाकर रखा 2 नग बड़ी प्लास्टिक की पन्नी प्रत्येक में भरा 15 लीटर महुआ शराब और ग्राहकों को बेचने के लिए 10 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 150 मिली महुआ शराब बरामद किया गया।इस प्रकार कुल 31.5 लीटर महुआ शराब* जप्त किया गया

*आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की *धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया,उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त – सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी स्टाफ भारती, और कमलेश यादव,परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा*

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading