विष्णु करेंगे गंगा मैया की आरती- 12 नवंबर की शाम मुख्यमंत्री पहुंचेंगे चंद्रपुर, चंद्रहासिनी के दरबार में  मत्था टेकेंगे विष्णु देव साय

विष्णु करेंगे गंगा मैया की आरती- 12 नवंबर की शाम मुख्यमंत्री पहुंचेंगे चंद्रपुर, चंद्रहासिनी के दरबार में  मत्था टेकेंगे विष्णु देव साय kshititech
चंद्रपुर की मां चंद्रहासिनी देवी
विष्णु करेंगे गंगा मैया की आरती- 12 नवंबर की शाम मुख्यमंत्री पहुंचेंगे चंद्रपुर, चंद्रहासिनी के दरबार में  मत्था टेकेंगे विष्णु देव साय kshititech
शक्ति जिले में 12 नवंबर को आएंगे मुख्यमंत्री जी

विष्णु करेंगे गंगा मैया की आरती- 12 नवंबर की शाम मुख्यमंत्री पहुंचेंगे चंद्रपुर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 12 नवंबर को सक्ती जिले के चंद्रपुर में मां चंद्रहासिनी के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 नवंबर को शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर, अटल नगर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे खेल मैदान, नगर पंचायत चंद्रपुर जिला सक्ती पहुंचेगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 05.05 बजे रेस्ट हाउस चंद्रपुर पहुंचेंगे और आरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 05.55 बजे रेस्ट हाउस चंद्रपुर से प्रस्थान करेंगे। उनका शाम 6 बजे मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर चंद्रपुर आगमन होगा। उसके बाद 6 बजे से 7.30 तक मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन और मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 7.30 बजे मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चंद्रपुर से प्रस्थान करेंगे, मुख्यमंत्री के चंद्रपुर आगमन पर चंद्रहासिनी ट्रस्ट सहित प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा उनका स्वागत भी किया जाएगा तो वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो और जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने भी प्रदेश के मुखिया के आगमन को लेकर समस्त प्रशासनिक तैयारीयो का जायजा लिया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading