स्वर्ण भूमि रायपुर में 12 एवम 13 नवंबर को बजेगी तुलसी जी की शहनाई, तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव का है भव्य आयोजन, हेमलता बंसल ने दी जानकारी, 131 जोड़े होंगे शामिल, ऐतिहासिक एवं अद्भुत होगा पूरा आयोजन

स्वर्ण भूमि रायपुर में 12 एवम 13 नवंबर को बजेगी तुलसी जी की शहनाई, तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव का है भव्य आयोजन, हेमलता बंसल ने दी जानकारी, 131 जोड़े होंगे शामिल, ऐतिहासिक एवं अद्भुत होगा पूरा आयोजन kshititech
स्वर्ण भूमि रायपुर में 12 एवं 13 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम का आमंत्रण आप सभी के लिए

स्वर्ण भूमि रायपुर में 12 एवम 13 नवंबर को बजेगी तुलसी जी की शहनाई, तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव का है भव्य आयोजन, हेमलता बंसल ने दी जानकारी, 131 जोड़े होंगे शामिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-आगामी 12 एम 13 नवंबर को राजधानी रायपुर के रिहायसी इलाके स्वर्ण भूमि परिसर में तुलसी शालिगराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है,उपरोक्त जानकारी देते हुए तुलसी विवाह समिति स्वर्ण भूमि रायपुर के आयोजन समिति की सदस्य श्रीमती हेमलता बंसल ने बताया कि 12 एवं 13 नवंबर को आयोजित तुलसी शालिगराम विवाह महोत्सव में आचार्य राजेंद्र जी महाराज अपनी अमृतमय वाणी से तुलसी जी का विवाह कार्यक्रम को विधि विधान से संपन्न करेंगे तथा उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर जहां 131 जोड़े इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी लोग इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे

आयोजन समिति की प्रमुख सदस्य श्रीमती हेमलता बंसल ने बताया कि स्वर्ण भूमि रायपुर में होने जा रहे पहली बार ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर भारी उत्साह है, तथा व्यापक रूप से तैयारी भी की जा रही है,एवं आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती हेमलता बंसल,श्रीमती अनीता खंडेलवाल,श्रीमती मधु मित्तल,श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती सुनीता मुरारका, श्रीमती वर्षा अग्रवाल एवं अशोक गोयल सहित स्वर्ण भूमि परिवार एवं वन बंधु परिषद के सभी सदस्य अपना योगदान दे रहे हैं, एवं 12 एवं 13 नवंबर का स्वर्ण भूमि रायपुर का यह धार्मिक आयोजन अपने आप में पूरे प्रदेश में एक ऐतिहासिक आयोजन होगा तथा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जोड़े आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपना अग्रिम पंजीयन कर सकते हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading