देवी भक्ति में जुटेंगे ग्राम वासी- संगीतमय श्रीमद देवी भागवत कथा भाठापारा पोरथा में 3 अक्टूबर से, सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित भूपेंद्र जी पांडेय कराएंगे कथा का रसपान, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने किया है कार्यक्रम का आयोजन

देवी भक्ति में जुटेंगे ग्राम वासी- संगीतमय श्रीमद देवी भागवत कथा भाठापारा पोरथा में 3 अक्टूबर से, सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित भूपेंद्र जी पांडेय कराएंगे कथा का रसपान, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने किया है कार्यक्रम का आयोजन kshititech
सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित भूपेंद्र जी पांडेय

संगीतमय श्रीमद देवी भागवत कथा भाठापारा पोरथा में 3 अक्टूबर से, सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित भूपेंद्र जी पांडेय कराएंगे कथा का रसपान, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति ने किया है कार्यक्रम का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति भाठापारा पोरथा द्वारा 18 वे वर्ष शारदेय नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष नवरात्र के साथ श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन भी समिति द्वारा किया जा रहा है।व्यासपीठ से प्रसिद्ध कथाकार भूपेंद्र जी पांडेय (गुंडरदेही) द्वारा संगीतमय कथा श्रवण कराएंगे।कथा के प्रथम दिवस 3/10/24को कलश यात्रा,देव आह्वान, मूर्ति स्थापना, व्यासपूजा,श्रीमद देवी महात्म्य,4/10/24कोमधुकैटभ वध 5/10/24को विष्णु दर्शन 6/10/24 को भगवती गंगा की महिमा 7/10/24 को राम एवम कृष्ण अवतार की कथा पर चिंतन 8/10/24 महिषासुर उद्धार,9/10/24 को तुलसी विवाह,सती चरित्र, पार्वती विवाह 10/10/24को भगवती सावित्री देवी, मनसा देवी की कथा,परीक्षित मोक्ष,एवम चड़ोत्री तथा 11/10/24 को श्रीमद भागवत गीता पूर्णाहुति, कपिला तर्पण,सहश्त का वर्णन होगा।कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00बजे से माँ अम्बे की इकक्षा तक होगी।उक्त जानकारी दुर्गोत्सव समिति भाठापारा के विजय कुमार सोनी,मोहन जायसवाल, एवम मुकुंदकृष्ण पांडेय ने दी।तथा सभी धर्म प्रेमियों से संगीतमय श्रीमद देवी भागवत कथा का श्रवण करने हेतु उपस्थित होने का आग्रह किया है।