PM साहब के जन्मदिन पर जिला प्रशासन शक्ति ने निकाला स्वच्छता रथ, जिले में घूम घूम कर स्वच्छता के प्रति लोगों को करेगा, 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक रथ का होगा संचालन, कलेक्टर टोपनो ने ली समय सीमा की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश




PM साहब के जन्मदिन पर जिला प्रशासन शक्ति ने निकाला स्वच्छता रथ, जिले में घूम घूम कर स्वच्छता के प्रति लोगों को करेगा, 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक रथ का होगा संचलन, कलेक्टर टोपनो ने ली समय सीमा की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने आज कलेक्टर कार्यालय परिसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का शुभारम्भ किया,जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए। हमे अपने घर के समान ही आसपास एवं कार्यालयों में साफ सफाई रखना चाहिए जन-जागरूकता से ही जिला और देश स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों को आज विश्वकर्मा जयंती की भी बधाई दी,स्वच्छ भारत मिशन शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के सभी जनपदों एवं ग्रामों में स्वच्छता रथ घूम घूम कर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं स्वच्छता संदेश, बैनर, पोस्टर, पांपलेट आदि से ग्रामवासियों एवं व्यक्तियों को स्वच्छता के लिए जागरुक किया जाएगा l इसके साथ ही 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में प्रतिदिन कार्यक्रमों, रैली , प्रदर्शनी संगोष्टि सम्मान के माध्यम से भी जनजागरूकता एवं अभिप्रेरणा लाने का प्रयास किया जायेगा l इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, कृष्णकांत चंद्रा, रामनरेश यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,आगामी चुनाव संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से निर्धारित समय पर करे पूर्ण-कलेक्टर,प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य पर सभी सीईओ करे फोकस – कलेक्टर,विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
सक्ति- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आगामी चुनाव संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से तथा निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए l उन्होंने सभी सीईओ को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के लिए फोकस करने कहा l कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए,समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य परिक्षण कार्य, विगत 9 माह में सिकल सेल स्क्रीनिंग, आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालन की स्थिति सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत पोषण पुनर्वास केन्द्रों में बच्चों की संख्या सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य सभी कार्यों की समीक्षा की गई l बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैl बैठक में कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य अंतर्गत पंजीयन, जियो टैगिंग, स्वीकृति की स्थिति, व्यक्तिगत, पारिवारिक शौचालयों की स्थिति, लखपति महिला पहल प्रगति, लक्ष्य के विरुध्द मानव दिवस सृजन की स्थिति, ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति सहित अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, डिजिटल सर्वेक्षण, डायवर्सन के प्रकरण, स्वामित्य योजना, नक्शा बटांकन की जानकारी, विवादित खाता विभाजन, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन के प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य, पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गएl इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा, डभरा एसडीएम बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, तहसीलदार बाराद्वार विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती श्री मनमोहन सिंह, श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार डभरा श्री रविशंकर राठौर, तहसीलदार चंद्रपुर श्री आशीष पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।






