अग्रवाल समाज का वार्षिक महापर्व- शक्ति शहर में अग्रवाल समाज द्वारा 16 सितंबर से किया जाएगा अग्रसेन जयंती पखवाड़े का शुभारंभ, सुबह होगी पूजा- अर्चना तो वहीं मुस्लिम समाज की शोभा यात्रा का भी होगा स्वागत, जयंती पर्व को लेकर अग्रवाल समाज के सभी वर्गों में देखा जा रहा भारी उत्साह

अग्रवाल समाज का वार्षिक महापर्व- शक्ति शहर में अग्रवाल समाज द्वारा 16 सितंबर से किया जाएगा अग्रसेन जयंती पखवाड़े का शुभारंभ, सुबह होगी पूजा- अर्चना तो वहीं मुस्लिम समाज की शोभा यात्रा का भी होगा स्वागत, जयंती पर्व को लेकर अग्रवाल समाज के सभी वर्गों में देखा जा रहा भारी उत्साह kshititech
शक्ति शहर में 16 सितंबर को होगी अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के साथ ही जयंती पखवाड़े का भव्य शुभारंभ

शक्ति शहर में अग्रवाल समाज द्वारा 16 सितंबर से किया जाएगा अग्रसेन जयंती पखवाड़े का शुभारंभ, सुबह होगी पूजा- अर्चना तो वहीं मुस्लिम समाज की शोभा यात्रा का भी होगा स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति की अग्रवाल सभा ,श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति एवं अग्रवाल महिला मंडल शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष 3 अक्टूबर 2024 को होने वाले श्री अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह को लेकर जयंती पखवाड़े का शुभारंभ 16 सितंबर को सुबह 9:30 बजे हटरी धर्मशाला शक्ति के सभागार में अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर होगा, इस अवसर पर श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति 2024 ने शक्ति शहर के सभी अग्रवाल समाज के बंधुओ, माताओ- बहनों एवं युवा वर्ग को भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है

तो वहीं 16 सितंबर को ही मुस्लिम समाज के ईद मिलादुन्नबी पर्व पर भी निकलने वाली जुलूस शोभा यात्रा का भी अग्रवाल समाज द्वारा हटरी धर्मशाला शक्ति के सामने सुबह 9:15 बजे स्वागत किया जाएगा एवं सभी बंधुओ को स्वल्पाहार भी कराया जाएगा शक्ति शहर में प्रतिवर्ष मुस्लिम समाज के निकलने वाली विभिन्न पर्वों पर यात्रा का अग्रवाल समाज शक्ति द्वारा स्वागत किया जाता है एवं यह आपसी सौहाद्र एवम भाईचारे की मिसाल है, अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति शक्ति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने सभी अग्रवाल बंधुओ को 16 सितंबर को सुबह 9:00 बजे हटरी धर्मशाला शक्ति में पहुंचने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading