6 अक्टूबर को शक्ति से चंद्रपुर तक होगी मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा, रजत जयंती के रूप में आयोजित करेगा श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति, तैयारीयो को लेकर हुई बैठक

6 अक्टूबर को शक्ति से चंद्रपुर तक होगी मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा, रजत जयंती के रूप में आयोजित करेगा श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति, तैयारीयो को लेकर हुई बैठक kshititech
6 अक्टूबर को निकलेगी मां चंद्रहासिनी देवी की पैदल पदयात्रा

6 अक्टूबर को शक्ति से चंद्रपुर तक होगी मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा, रजत जयंती के रूप में आयोजित करेगा श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति, तैयारीयो को लेकर हुई बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति शहर सहित पूरे अंचल के देवी भक्तों को एक सूत्र में पिरोकर प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां चंद्रहासिनी देवी की चंद्रपुर की पैदल पदयात्रा का आयोजन करने वाली श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति इस वर्ष 6 अक्टूबर को अपने सफलतम 25वें वर्ष में प्रवेश करते हुए इस यात्रा का आयोजन करने जा रही है, तथा यात्रा की तैयारीयो को लेकर 21 अगस्त को समिति की एक बैठक हेमंत देवांगन के कार्यालय में संपन्न हुई, इस बैठक में जहां चंद्रपुर पदयात्रा समिति के सभी पदाधिकारी- सदस्य मौजूद रहे तो वहीं 6 अक्टूबर को इस कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया, साथ ही सभी उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि लगातार 24 वर्षों तक यह यात्रा सभी देवी भक्तों के सहयोग से एवं मां चंद्रहासिनी देवी की कृपा से सफल होते आ रही है, वहीं बैठक में पदयात्रा की तैयारीयो को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई तथा जन सहयोग से 6 अक्टूबर को फिर से यह यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी

ज्ञात हो की श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा क्वार नवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्ष शक्ति से मां अष्टभुजी देवी अड़भार की भी पदयात्रा आयोजित की जाती है, तथा साल में दो बार देवी स्थलों पर पदयात्राएं संचालित होती है, तथा विगत वर्ष श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा भाग्यशाली लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया था, जो की काफी सफल रहा था एवं लोगों ने इस भाग्यशाली लक्की ड्रा में भी अपनी सहभागिता कर माँ का खजाना हासिल किया था

6 अक्टूबर को शक्ति से चंद्रपुर तक होगी मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा, रजत जयंती के रूप में आयोजित करेगा श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति, तैयारीयो को लेकर हुई बैठक kshititech
जय मां चंद्रहासिनी देवी
6 अक्टूबर को शक्ति से चंद्रपुर तक होगी मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा, रजत जयंती के रूप में आयोजित करेगा श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति, तैयारीयो को लेकर हुई बैठक kshititech
मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर चंद्रपुर

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading