डोंगरगढ़ की श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट कमेटी के दुबारा अध्यक्ष चुने गए वीरेंद्र अग्रवाल,15 अगस्त को संपन्न साधारण सभा की बैठक में हुआ निर्णय, वीरेंद्र ने कहा-गौ माता की सेवा के लिए हम सब का जीवन समर्पित, पूरे क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है वीरेंद्र की

डोंगरगढ़ की श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट कमेटी के दुबारा अध्यक्ष चुने गए वीरेंद्र अग्रवाल,15 अगस्त को संपन्न साधारण सभा की बैठक में हुआ निर्णय, वीरेंद्र ने कहा-गौ माता की सेवा के लिए हम सब का जीवन समर्पित, पूरे क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है वीरेंद्र की kshititech
वीरेंद्र अग्रवाल को मिली श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी
डोंगरगढ़ की श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट कमेटी के दुबारा अध्यक्ष चुने गए वीरेंद्र अग्रवाल,15 अगस्त को संपन्न साधारण सभा की बैठक में हुआ निर्णय, वीरेंद्र ने कहा-गौ माता की सेवा के लिए हम सब का जीवन समर्पित, पूरे क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है वीरेंद्र की kshititech
श्री कृष्ण गौशाला समिति डोंगरगढ़ की 15 अगस्त को संपन्न बैठक

डोंगरगढ़ की श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट कमेटी के दुबारा अध्यक्ष चुने गए वीरेंद्र अग्रवाल,15 अगस्त को संपन्न बैठक में हुआ निर्णय, वीरेंद्र ने कहा-गौ माता की सेवा के लिए हम सब का जीवन समर्पित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में दशकों से स्थापित श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट कमेटी की 15 अगस्त को रात्रि मारवाड़ी धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई तथा इस बैठक में विगत दिनांक 6 अगस्त 2024 में पारित नई कार्यकारिणी के गठन के प्रस्ताव के अनुसार साधारण सभा की बैठक के रूप में चर्चा प्रारंभ हुई, जिसमें उपस्थित पदाधिकारीयो ने श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट कमेटी के कार्यकाल की समाप्ति होने की जानकारी दी एवं सर्वसम्मति से दूसरी बार वीरेंद्र अग्रवाल को श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट कमेटी का अध्यक्ष चुना गया

तथा वीरेंद्र अग्रवाल के अध्यक्ष चुने जाने पर जहां उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तो वहीं इस अवसर पर वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आज आप सभी ने मुझ पर विश्वास कर जो फिर से जिम्मेदारी दी है हम सभी मिलकर गौ माता की सेवा के इस स्थाई प्रकल्प को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे,तथा गौ माता सदैव हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें एवं हमारा पूरा जीवन गौ माता की सेवा में समर्पित रहे, ज्ञात हो की डोंगरगढ़ के वीरेंद्र अग्रवाल विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं में सक्रिय रूप से कार्य करते हैं तथा उनकी सक्रियता के चलते हुए अनेकों बार राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के मंचों पर भी सम्मानित हो चुके हैं, वीरेंद्र अग्रवाल को मिली दोबारा इस जिम्मेदारी पर श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट कमेटी डोंगरगढ़ के सदस्यों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं, तथा इस दौरान श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading