रीना केडिया को मिली नई सामाजिक जिम्मेदारी- अकलतरा शहर में अग्रवाल महिला समिति की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, रीना केडिया अध्यक्ष अंजू अग्रवाल बनी सचिव, तीज महोत्सव का भी हुआ आयोजन

रीना केडिया को मिली नई सामाजिक जिम्मेदारी- अकलतरा शहर में अग्रवाल महिला समिति की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, रीना केडिया अध्यक्ष अंजू अग्रवाल बनी सचिव, तीज महोत्सव का भी हुआ आयोजन kshititech
अग्रवाल महिला समिति अकलतरा के सदस्य
रीना केडिया को मिली नई सामाजिक जिम्मेदारी- अकलतरा शहर में अग्रवाल महिला समिति की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, रीना केडिया अध्यक्ष अंजू अग्रवाल बनी सचिव, तीज महोत्सव का भी हुआ आयोजन kshititech
रीना केडिया को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती श्रीमती सुनीता गोयल

अकलतरा शहर में अग्रवाल महिला समिति की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन, रीना केडिया अध्यक्ष अंजू अग्रवाल बनी सचिव, तीज महोत्सव का भी हुआ आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-अग्रवाल समाज के तीज महोत्सव में सावन तीज का कार्यक्रम हरियाली थीम पर अकलतरा अग्रवाल महिला समिति द्वारा लिखमानिया भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जिसमे अग्रवाल महिला समिति नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी किया गया,अध्यक्ष पद पर रीना केडिया, उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव अंजू अग्रवाल,सह सचिव किरण तुलस्यान, कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष वर्षा अग्रवाल चुनी गईं,सभी पदाधिकारियों को निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता गोयल एवम् सरक्षक राखी अग्रवाल,रेखा अग्रवाल द्वारा बैच पहना कर स्वागत किया गया, शुभकामनाएं दी गई,नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया ने बताया कि सावन तीज पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं का आशीर्वाद भी मिला सभी आगंतुकों का ढोल बजाकर स्वागत किया गया। महिलाओं के लिए विभिन्न गेम्स एवं प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी ने बढचढ कर हिस्सा लिया,सचिव अंजू अग्रवाल ने आज के कार्यक्रम की जानकारी दी जिसमे नई बहुओं का सिंधारा किया गया, हाऊजी,1 मिनट गेम, नृत्य ,सावन का झूल जैसे अनेक आयोजन हुए,उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया उक्त कार्यक्रम में पदाधिकारियों सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे!

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading