शक्ति के दिग्गज कांग्रेसी नेता करेंगे कांग्रेस को अलविदा- नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद स्थानीय विधायक एवं कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों में पैदा हो गई है अविश्वास की भावना, सोशल मीडिया पर चल रही नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल के BJP प्रवेश की खबरें, शक्ति रियासत के राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह भी मिले प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा पवन साय से, हो सकता है राजा साहब का भी भाजपा प्रवेश

जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चाम्पा के पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल शक्ति
राजमहल शक्ति के राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह
राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात

शक्ति के दिग्गज कांग्रेसी नेता करेंगे कांग्रेस को अलविदा- नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद स्थानीय विधायक एवं कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों में पैदा हो गई है अविश्वास की भावना, सोशल मीडिया पर चल रही नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल के BJP प्रवेश की खबरें, शक्ति रियासत के राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह भी मिले प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा पवन साय से, हो सकता है राजा साहब का भी भाजपा प्रवेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- साल 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जहां आनेको दिग्गज बीजेपी नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश करने लगे थे, तो वहीं अब छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में बदली राजनैतिक परिस्थितियों एवं सत्ता के समीकरण में दिग्गज कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़ रहे है, कुछ इसी तरह से नजारा नवगठित शक्ति जिले की शक्ति विधानसभा में भी देखने को मिल रहा है, जहां नगर पालिका शक्ति में स्थानीय विधायक डॉ चरण दास महंत के प्रतिनिधि एवं अविभाजित जांजगीर चांपा जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पद का निर्वहन करने वाले शक्ति शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद अग्रवाल भाजपा में जाने का मन बना रहे हैं

तथा आनंद अग्रवाल ने बकायदा 18 फरवरी को रायगढ़ के एक सार्वजनिक आयोजन के दौरान अपनी यह इच्छा प्रकट की है, तथा आनंद अग्रवाल के अनुसार वे भाजपा प्रवेश पर विचार कर रहे हैं, किंतु वे कब प्रवेश करेंगे, इसके संबंध में उन्होंने कुछ भी नहीं बताया तथा सूत्रों की माने तो विगत दिनों नगर पालिका शक्ति के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष के खिलाफ लाये गए भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव में स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने नगर पालिका शक्ति में कांग्रेस समर्थित कुछ पार्षदों को मतदान में हिस्सा नहीं लेने का फरमान जारी कर दिया था, जिसके चलते कहीं ना कहीं इन पार्षदों में अपने विधायक तथा नेता के प्रति मन में कहीं न कहीं अविश्वास की भावना बलवती हो गई है, तथा भले ही अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस पार्टी की तगड़ी रणनीति ने फिर से वर्तमान अध्यक्ष को बरकरार रखा किंतु इस अविश्वास प्रस्ताव में हुए मतदान के बाद कहीं ना कहीं स्थानीय कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के मन में अविश्वास की भावना पैदा हो गई है,जिसका खामियाजा हो सकता है कांग्रेस को आने वाले समय में भुगतना पड़े तथा सामने लोकसभा चुनाव है एवं वैसे भी आनंद अग्रवाल छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के भी खास समर्थक माने जाते हैं, एवं जब गौरीशंकर अग्रवाल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष थे तब आनंद अग्रवाल की भी उनसे काफी नजदीकियां थी एवं आनंद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रिंकू अग्रवाल वर्तमान में नगर पालिका शक्ति की वार्ड क्रमांक- 07 की पार्षद हैं,तथा नगर पालिका में सभापति भी हैं एवं आनंद अग्रवाल स्वयं शक्ति शहर में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हैं एवं श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के भी अध्यक्ष होने के साथ ही वे जन सेवा समिति शक्ति के भी ट्रस्टी हैं, तथा आनंद अग्रवाल का शक्ति में काफी बड़ा परिवार है एवं एक वे एक प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने से आते हैं

आनंद अग्रवाल यदि कांग्रेस छोड़ते हैं तो इसका कितना नुकसान कांग्रेस को होगा यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा किंतु लोकसभा चुनाव के ठीक पहले चल रही ऐसी राजनीतिक चर्चाओं से भाजपाई उत्साहित नजर आ रहे हैं, तथा सूत्रों की माने तो सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्ति राजमहल के राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन कुमार साय से उनके कार्यालय में मुलाकात की है, तथा राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह को विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के खिलाफ तथा स्थानीय विधायक प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर निष्कासित कर दिया गया था जिसके बाद से निरंतर राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह कांग्रेस की राजनीति से किनारे हो गए थे, एवं जब विगत दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शक्ति पहुंची तब भी राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी किसी भी प्रकार की राजनैतिक सक्रियता नहीं दिखाई तथा पूर्व में राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह राहुल गांधी को अपना आदर्श मानते हुए दिल्ली की राजनीति में काफी दिनों तक सक्रिय थे, किंतु अब उनका भी भाजपा प्रवेश होगा ऐसा माना जा रहा है वही वही आनंद अग्रवाल के यदि भाजपा प्रवेश होता है तो उसके साथ कांग्रेस के और भी पार्षद बीजेपी प्रवेश कर सकते हैं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है

राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने की छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन कुमार साय से मुलाकात

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading